Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री ने थामा बल्ला, लगाए शॉट्स, बिलियर्ड्स स्नूकर में हाथ आजमाए ..

Published

on

जिम में कसरत कर फिट रहने का दिया संदेश ,

बिलासपुर में खेल और खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान ,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण ,

21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से बना है मिनी स्टेडियम ,

क्रिकेट सहित इनडोर गेम्स स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेल सकेंगे खिलाड़ी ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संस्कारधानी बिलासपुर में आज शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल“ के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से तैयार किए गए मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उतर कर बल्ला थामा और शॉट्स लगाए। इनडोर स्टेडियम में अवलोकन के दौरान उन्होंने बिलियर्ड्स स्नूकर में भी हाथ आजमाए। यहाँ फिजिकल एक्सरसाइज के लिए लगाए गए जिम में भी कसरत कर सभी को फिट रहने का संदेश दिया। लोकार्पण अवसर पर अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को क्रिकेट का बल्ला थामे और शॉट्स लगाते देख मैदान में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। सभी ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री साय का अभिनन्दन किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मैदान पर बॉलिंग की।

भव्य आतिशबाजी के बीच खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के पश्चात बिलासपुर के खिलाड़ियों में खुशी नजर आई। इस सौगात के बाद खेल के साथ खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और पहचान बनाने का मौका मिलेगा। मिनी स्टेडियम में 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। जिसकी दर्शक क्षमता 850 है, मिनी स्टेडियम में दिन और रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। मैदान में दो अलग से भवन का निर्माण किया गया है जिसके एक भवन में इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश, खेले जाएंगे, इसके अलावा आधुनिक उपकरणों के साथ जिम तैयार किया गया है । दूसरे भवन में एक ट्रेनिंग हाल का निर्माण किया गया है जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के काम आएगा। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी, एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम भी बनाया गया है इसके अलावा स्टेडियम में ही एक हास्टल बनाया गया है जिसमें बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहराने की व्यवस्था की जाएगी, दो लान टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है। स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे स्टेडियम में सौंदर्यीकरण के साथ-साथ फ्लड लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है ताकी डे नाइट मैच का आयोजन हो सके।

शहर में एक सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम की ज़रूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी, जहां बड़े स्तर के मैच का आयोजन किया जा सके। बिलासपुर जिसे अरपा नदी दो भागों में विभक्त करती है, नदी के इस तरफ बीच शहर में कोई दूसरा स्टेडियम नहीं था, जहां सुविधा हो और बड़े स्तर के आयोजन किया जा सके, इसके लिए मिनी स्टेडियम की नींव रखी गई। यहां क्रिकेट के अलावा विभिन्न प्रकार के इनडोर गेम्स के लिए पूरा सेटअप है, जिससे खिलाड़ी प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे और खेल भी सकेंगे। मिनी स्टेडियम के शुरू होने से ना सिर्फ बिलासपुर पूरे अंचल के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक उपस्थित थे।

पीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्यू –

मिनी स्टेडियम लोकार्पण समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री साय का बिलासपुर में पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने जोरदार अभिवादन किया। प्रतिभागियों ने पीएससी में हुए गड़बड़ी की निष्पक्ष जाँच कराने को लेकर उन्हें धन्यवाद भी दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending