Connect with us

खबर सक्ती ...

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

Published

on

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ..

सक्ती, जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में होली के दिन हुई हिंसक घटना और कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने मृतक के परिवार से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर अपनी संवेदना प्रकट की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

श्रीमती जूदेव ने मृतक कोटवार रथराम सिदार की पत्नी से फोन पर चर्चा करते हुए घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि होली जैसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के पर्व पर इस प्रकार की हिंसक घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। श्रीमती जूदेव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी मांग की।

भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending