Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर धर्मेश साहू ने बरमकेला क्षेत्र के पाम ऑयल खेती का निरीक्षण किया ..

Published

on

पाम ऑयल नेशनल मिशन कृषकों के लिए लाभकारी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने बरमकेला क्षेत्र के ऑयल पाम खेती का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बनवासपाली के कृषक ईश्वर सिदार और लिमपाली के तेजराम बरिहा के खेत में लगे ऑयल पाम खेती की उपज एवं आमदनी के बारे में जानकारी ली और किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अन्य किसानों को पाम ऑयल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उद्यान विस्तार अधिकारी मनोज ड़ड़सेना, विनय पटेल, योगेश नायक, रेशम विभाग के मधुप चंदन और कृषि विकास अधिकारी बसंत नायक उपस्थित थे।

ग्राम बनवासपाली के कृषक ईश्वर सिदार ने कलेक्टर साहू को जानकारी दी कि उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 12 एकड़ में पौधे का रोपण किया है। इस वर्ष 2.5 एकड़ में उत्पादन शुरू हो गया है। माह जून से अब तक 30 क्विंटल उत्पादन हो चुका है, जिसका बाजार मूल्य पचास हजार रुपये है और फलो की खरीदी गोदरेज कंपनी द्वारा की जाती है। ग्राम लिमपाली निवासी कृषक तेजराम बरिहा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि, उन्होंने 6 एकड़ में 2 वर्ष पूर्व रोपण किया है जिसमे अंतरवर्ती फसल के रूप मिर्च की खेती की है। मिर्च की खेती से इस वर्ष कृषक को 6 एकड़ में लाखों रुपए की आमदनी मिल चुकी हैं।

नेशनल खाद्य तेल पाम ऑयल मिशन कृषकों के लिए यह लाभकारी योजना हैैै। इस योजना के तहत कृषको को पहले वर्ष प्रति एकड़ 57 पौधे प्रदाय किये जाते हैै। पहले से चौथे वर्ष तक प्रति एकड़ रखरखाव हेतु 2100 रू. तथा अंतरवर्ती फसलों हेतु 2100 रू. अनुदान के रूप में विभाग द्वारा प्रदाय किया जाता है। 5 एकड़ में फसल लगाने पर बोरवेल के अनुदान का भी प्रावधान है। ऑयल पाम के पौधे 9 x 9 मीटर की दूरी पर लगाये जाते है, जिसके बीच में कोई भी फसल लगाया जा सकता है। ऑयल पाम की खेती ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई में की जाती है। ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई हेतु भी अनुदान का प्रावधान है। ऑयल पाम लगाने के तीसरे साल के बाद निरंतर और निश्चित लाभ देने वाली फसल है। इसकी खेती से प्रति एकड़ प्रति वर्ष 10 टन तक उत्पादन प्राप्त होता है। उत्पादित फलों के गुच्छो को गोदरेज एग्रोवेट कंपनी लिमिटेड द्वारा खरीदा जाता है, जिसका मूल्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है। इसका वर्तमान मूल्य 1729 रू. प्रति क्विंटल है। विपरीत मौसम में भी यह फसल खराब नही होता है। रोग एवं कीटो का प्रकोप ना के बराबर होता है। इस फसल में चोरी की संभावना भी नहीं है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending