Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन ..

Published

on

370 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में दिखाया कौशल ,

युवा उत्सव में प्रतिभागियों को किया सम्मानित: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि ..

सक्ती, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन विगत दिवस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में किया गया। जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव में सक्ती जिले के लगभग 370 प्रतिभागियों ने शामिल होकर विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल युवा उत्सव में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दिये। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता , विज्ञान मेला, हस्त शिल्प, टैक्स टाइल, कृषि उत्पाद, रॉक बैंड विधाओं पर प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन दिया। उक्त कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान मे आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फुटबॉल संघ के जिला सचिव दीपक गुप्ता, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, मांगे राम अग्रवाल, रंजन सिंहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार जायसवाल, राजेंद्र राठौर ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरि पटेल के द्वारा किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: लालमाटी में 50 ट्रिप अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” — सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर JCCJ ने जताया आभार ..

अमित जोगी प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पार्टी ने बताया सत्य और न्याय की जीत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्ती में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा हमला, विपक्ष पर महिलाओं के हक में बाधा बनने का आरोप ..

महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने साधा विपक्ष पर निशाना, राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों से महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending