Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा, सक्ती जिले को मिला दोहरा पर्यटन उपहार ..

Published

on

सांसद कमलेश जांगड़े और टिकेश्वर गबेल के प्रयासों से देवरी पाली जलाशय और ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) को पर्यटन स्थल की मिली स्वीकृति ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को बड़ी सौगात देते हुए देवरी पाली जलाशय और ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। यह घोषणा सक्ती जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे न केवल जिले का पर्यटन विकास होगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

देवरी पाली जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने विगत कई वर्षों से विकास के लिए विशेष प्रयास किए। गबेल ने कुछ महिने पहले जलाशय के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति सुनिश्चित कराई, जिससे गर्मी के दिनों में पानी का बहाव रोकने और जलाशय के संरक्षण का कार्य शीघ्र आरंभ होगा।

ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) और देवरी पाली जलाशय के नाम मुख्यमंत्री के समक्ष टिकेश्वर गबेल ने प्रस्तावित किए थे, जिसे जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के समर्थन और अनुरोध के बाद मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने जिलेवासियों में हर्ष का माहौल पैदा कर दिया है।

जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद कमलेश जांगड़े और टिकेश्वर गबेल को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बधाई दी है। यह घोषणा सक्ती जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुनहरा अवसर: एम्स रायपुर में होगी मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी ..

समाज कल्याण विभाग करेगा मरीज के आने-जाने की व्यवस्था — 20 मार्च तक करें पंजीयन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन समाज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending