Connect with us

खबर सक्ती ...

ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) को पर्यटक स्थल बनाए जाने से होगी जिले की अलग पहचान – चंद्र प्रकाश तिवारी ..

Published

on

जिले वासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद कमलेश जांगड़े को किया धन्यवाद ज्ञापित ..

सक्ती, एक लंबे समय से विकास की राह देख रहे सक्ती जिले के ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) जिसे अब क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मांग पर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के कार्यक्रम में 18 जनवरी 2025 ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) को पर्यटक स्थल बनाए जाने की घोषणा किए। जैसे ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद महोदय की मांग पर ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) को पर्यटक स्थल बनाए जाने की घोषणा करता हूं पूरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। अब ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) के पर्यटक स्थल बनने से यहां पर बने बांध को ऊंचा करके एवं जलाशय की खुदाई करवा कर इसमें जमा पानी से आसपास के किसानों को कृषि के लिए पानी मिल पाएगा तथा यहां पर नाव, वोट आदि का उपयोग किया जा सकता है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां विकास होने से एक प्राकृतिक झरना तथा जलाशय एवं यहां के श्री राम जानकी मंदिर तथा पहाड़ी पर बनी मां विशेश्वरी की मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां के राम जानकी मंदिर में विराजित मूर्तियां संगमरमर के पत्थरों से जयपुर के कलाकारों द्वारा उकेरी गई है जिसे देखने से जीवंत प्रतीत होती है। यहां पर कई गुफाएं भी हैं साथ ही साथ जलाशय के एक किनारे पहाड़ पर अनेक भाषाओं में लिखित शिलालेख भी विद्यमान है। जिसे अब तक किसी के द्वारा अध्ययन नहीं किया जा सका है। ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) पर्यटक स्थल बनने से शिलालेख भी सुरक्षित हो जाएगा। ऋषभ तीर्थ (दमाऊ धारा) जो कि सक्ती जिला मुख्यालय से महज ही 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यह सक्ती-कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित है यहां पर आने जाने के लिए सड़क एवं बस सुविधा पर उपलब्ध है।

यहां को पर्यटक स्थल बनाए जाने पर क्षेत्रवासी चंद्र प्रकाश तिवारी प्रांतीय सचिव सर्व शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कंप्यूटर के संचालक विजय जायसवाल, पहलवान दास महंत, चंद्रहास डनसेना, रोहित जायसवाल, अमित पटेल, विकास जायसवाल, डॉ विद्याभूषण जायसवाल, गजेंद्र राठौर (मोनू) आदि ने स्थानीय सांसद महोदय तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending