Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिले में उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच जारी ..

Published

on

अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई ,

अनियमितताओं पर विक्रेताओं को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला स्तरीय उर्वरक गुण नियंत्रण दल द्वारा जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि बीज, उर्वरक, कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण दल द्वारा लगातार जिले में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन जांच किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत ने बताया कि विकासखण्ड बम्हनीडीह में ग्राम पोडीशंकर में कृषकों के द्वारा अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय की शिकायत पर जांच किया गया। कृषकों द्वारा बताया गया कि संबंधित सेवा सहकारी समिति में तद्समय उर्वरक उपलब्ध नहीें होने के कारण अन्य जिले से खाद क्रय किया जाता है। उक्त समस्या का निराकरण करते हुए उप संचालक कृषि द्वारा तत्काल सेवा सहकारी समिति पोंडीशंकर में 500 बोरी यूरिया खाद का भंडारण कराया गया। निरीक्षण दल द्वारा कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें बम्हनीडीह के मेसर्स अनुपम कृषि केन्द्र, मेसर्स पटेल कृषि केन्द्र एवं मेसर्स संदीप कृषि केन्द्र उर्वरक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति में स्त्रोत बिना दवाई का भंडारण एवं वितरण करते पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उक्त कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि अलेक्जेंडर कुजूर, जिला निरीक्षक शिव कुमार राठौर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अखिलेश तंवर, ओट्टी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कल्याण सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending