Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल में किसानों के पंजीयन में लाएं तेजी – कलेक्टर ,

पांचवी-आठवी बोर्ड परीक्षाओं की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से आगामी कक्षा पांचवी और आठवी के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने कहा।

कलेक्टर छिकारा ने अपार आईडी बनाने को लेकर उन्होंने में डीईओ व बीईओ सहित समग्र शिक्षा के अधिकारियों अपार आईडी का लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम आवास योजना के तहत रैपिड एसेसमेंट सर्वे के तहत लाभार्थियों की पहचान करने व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने कहा। उन्होंने स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास, प्रगतिरत आवास, अप्रारंभ आवास के विषय में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में किसानों की खाद बीज की मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में आवश्यकतानुसार खाद-बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती के संबंध मे जानकारी लेते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का संबंधित अधिकारियों से लक्ष्य अनुरूप जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने कहा।

कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, जल शक्ति अभियान अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, मनरेगा, जल जीवन मिशन के कार्य, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पेंशन, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 मिनट ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रबी सीजन से पहले उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था पर कृषि विभाग की तैयारी तेज ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में अधिकारियों को मिला एफएफएस प्रणाली का प्रशिक्षण, दलहन-तिलहन की खेती को...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

त्योहारों से पहले छोटे व्यापारियों को राहत, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटे चिल्लर सिक्के ..

जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव की पहल से दुकानदारों को मिलेगी लेन-देन में सहूलियत, सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा सेतु केंद्र से उत्तरी बाई को मिला आय प्रमाण पत्र, त्वरित कार्रवाई से हुई समय की बचत ..

सरल प्रक्रिया और कर्मचारियों के सहयोग से मिली राहत, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार .. सक्ती,...

खबर पाली1 दिन ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending