Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना की राशि पर गड़बड़ी, ग्रामीण महिला ने लगाई न्याय की गुहार ..

Published

on

शिकायत के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं कीया पीड़िता के समस्या का समाधान ,

गलत खाते में जा रही योजना की राशि को लेकर पीड़िता ने जनदर्शन में की शिकायत ..

सक्ती, ग्राम जवें, तहसील नया बाराद्वार, जिला सक्ती की निवासी सोनकुंवर दिवाकर, पत्नी स्वर्गीय मोहर साय दिवाकर ने जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया।

सोनकुंवर दिवाकर ने बताया कि उन्होंने शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया था, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरी गई थी। योजना के तहत स्वीकृत राशि भी उनके नाम स्वीकृत हुई थी।

हालांकि, उक्त योजना की राशि उनके खाते में न जाकर ग्राम जर्वे निवासी लक्ष्मी प्रसाद लहरे, पति मीना लहरे के बैंक खाता में जमा हो रही है। जब उन्होंने लक्ष्मी प्रसाद लहरे से अपनी राशि वापस मांगने का प्रयास किया तो उन्होंने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, मैं पैसा नहीं दूंगा।

सोनकुंवर दिवाकर ने अपनी समस्या के समाधान के लिए पहले महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सक्ती से संपर्क किया, परंतु वहां कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने जिला परियोजना अधिकारी के पास भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं हुआ।

आखिरकार, उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलेक्टर महोदय से गुहार लगाई कि उनकी महतारी वंदन योजना की राशि, जो गलत खाते में जमा हो चुकी है, उसे वापस दिलाया जाए। साथ ही, भविष्य में उनकी योजना की राशि बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा नगरदा के उनके व्यक्तिगत खाता में जमा किए जाने हेतु उचित निर्देश दिए जाएं।

सोनकुंवर दिवाकर ने जिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई है और मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending