Connect with us

खबर सक्ती ...

सीबीआई छापेमारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने अग्रसेन चौक पर भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार का किया पुतला दहन ..

Published

on

कांग्रेस ने सीबीआई कार्रवाई को बताया राजनीतिक बदला ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने गुरुवार 27 मार्च को दोपहर 2:30 बजे केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन अग्रसेन चौक में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी अपने स्टाफ के साथ कचहरी चौक पर तैनात रहे। जैसे ही पुतला दहन हुआ, तुरंत बाद पुलिस ने पानी डालकर आग बुझा दी।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, मनोज जायसवाल, किसान नेता साधेश्वर गबेल, पूर्व पार्षद समेलाल गबेल, घनश्याम देवांगन, राकेश राठौर, अधिवक्ता राकेश महंत, सुश्री अल्का जायसवाल, सरपंच अमित राठौर, जनपद पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश महंत, अधिवक्ता देवेंद्र सोनी, रथ राम पटेल, अधिवक्ता अलीम खान, पार्षद संतोष लाला सोनी, महबूब भाई, प्यारेलाल, हेमलाल सोनी, धनेश्वर जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सीबीआई छापेमारी को केंद्र सरकार की राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है और कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहीं तो वे और भी उग्र आंदोलन करेंगे।

पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहा। अंततः प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली11 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending