ख़बर रायपुर
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम ..

डॉ. महंत 10 एवं 11 मई को जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं कोरबा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत 10 एवं 11 मई, 2025 को दो दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा, सक्ती तथा कोरबा जिलों का दौरा करेंगे।

डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉ. महंत 10 मई को प्रातः 10:30 बजे रायपुर स्थित शांति नगर सी-5 आवास से सारागांव (जांजगीर-चांपा) के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सारागांव पहुंचने के उपरांत विश्राम करेंगे।
दोपहर 3:00 बजे वे सारागांव से ग्राम रिस्दा (बम्हनीडीह विकासखण्ड) के लिए रवाना होंगे, जहां 3:15 बजे ध्रुव कुमार यादव के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात 3:45 बजे ग्राम भागोडीह के लिए प्रस्थान कर 4:15 बजे वहां पहुंचेंगे और डी. आर. यादव के पारिवारिक विवाह समारोह में भाग लेंगे।
डॉ. महंत शाम 5:00 बजे ग्राम कचंदा के लिए रवाना होंगे, जहां 5:30 बजे धनश्याम राठौर के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 6:30 बजे वे ग्राम सकरेलीकला (जिला सक्ती) के लिए रवाना होंगे, जहां 7:00 बजे डमरू साहू एवं यशवंत साहू के पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।
रात्रि 8:00 बजे कोरबा के लिए प्रस्थान कर 10:00 बजे कोरबा पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
11 मई को डॉ. महंत कोरबा जिले में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम कोरबा में ही होग।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login