Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने राजमिस्त्री बनकर सोखता गड्ढे के लिए की ईंट जोड़ाई: पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुँचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।

जल संचयन वाहिनी की सदस्य श्रीमती ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बलदाकछार में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव, मोर पानी महाभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपों के पास 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही, लगभग 1291 तालाबों की सफाई भी की गई है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें वर्षा जल संचयन हेतु आवश्यक संरचनाओं के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं तथा निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में दो जल संचयन वाहिनियाँ गठित की गई हैं, जो ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 7 शराब कारोबारी चढ़े हत्थे, 6 को भेजा जेल ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी : कई गांवों में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री और कारोबार का भंडाफोड़ ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती सब स्टेशन में बदला गया 5000 केवीए ट्रांसफार्मर, दिन-रात मेहनत कर मेला राम निर्मलकर की टीम ने पूरा किया कार्य ..

भीषण गर्मी में जुटी रही विद्युत विभाग की टीम, जनसहयोग से सफल हुआ ट्रांसफार्मर परिवर्तन कार्य .. सक्ती, सक्ती शहर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ..

सामूहिक विवाह का प्रदेशव्यापी महाआयोजन, विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़े बनेंगे एक-दूजे के साथी , मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महा शिविर ..

माओवाद प्रभावित पुजारी कांकेर में प्रशासन की बड़ी पहल : सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ .. रायपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर ..

वैज्ञानिक उपलब्धि से मिला किसानों को आर्थिक संबल .. रायपुर, बस्तर की पहचान अब धीरे-धीरे बदल रही है। पारंपरिक खेती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार बना गरीबों का सहारा : शिविर में ही बना आयुष्मान कार्ड, अब खीक बाई को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज ..

सक्ती, जिले में चल रहा सुशासन तिहार 2026 अब केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई : मल्दा में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री, आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ अभियान : आशीष उप्पल के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव शत्रुघ्न साहू निलंबित: शिकायतों की जांच में लापरवाही, मनमानी और अनुशासनहीनता उजागर ..

ग्रामीणों की शिकायतों पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन की बड़ी कार्रवाई: आदेशों की अवहेलना करने वाले सचिव पर गिरी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बेहतर यातायात और व्यापार के लिए चेम्बर–CAG की अहम बैठक, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रांसपोर्ट पर जोर ..

रायपुर, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित व आधुनिक रूप देने के उद्देश्य...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को ..

मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश .. रायपुर, नवा रायपुर के शहीद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending