Connect with us

खबर खरसिया ..

चोरी मामले में जोबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: खडगांव में घर के अंदर घुसे तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर ..

Published

on

खरसिया, जोबी पुलिस ने 29–30 नवंबर की रात ग्राम खडगांव में घर के अंदर चोरी के इरादे से घुसे तीन आरोपियों को तत्परता से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में खडगांव निवासी श्रीमती ज्योति कुमारी महंत (28 वर्ष) ने 30 नवंबर को पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। करीब रात 1 बजे उन्हें ड्रेसिंग टेबल का दराज खुलने की आवाज सुनाई दी। जब वे जागकर देखीं तो गांव का नीलाम्बर सारथी दराज खोल रहा था। शोर मचाने पर वह बाहर की ओर भाग गया और उसके दो साथी उसे लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घर की जांच करने पर उनका रेडमी मोबाइल फोन गायब मिला।

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी जोबी में आरोपी नीलाम्बर सिंह सारथी और उसके दो साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 612/2025 धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर ने तत्काल पतासाजी कर नीलाम्बर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों श्याम सुंदर डनसेना और भूषण सिदार के साथ चोरी करना स्वीकार किया। दोनों अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों ने चोरी किया गया मोबाइल तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो ड्रीम मोटरसाइकिल (CG 13 BF 8703) चाबी सहित जब्त कर ली तथा सभी आरोपियों को चोरी के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेश, अश्विनी एवं इतवारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा51 मिनट ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा8 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending