Connect with us

खबर खरसिया ..

ग्राम कुसमुरा में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रविन्द्र गवेल ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद ..

Published

on

खरसिया, ग्राम कुसमुरा में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तिभाव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्ति संगीत, मंत्रोच्चारण और आध्यात्मिक वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

आज के कथा सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित श्री रामेश्वर शुक्ला का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शुक्ला ने अपनी मधुर वाणी, सरल भाषा और ओजस्वी शैली में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी नटखट लीलाओं और भक्तों के साथ हुए दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु कई बार भाव-विभोर हो उठे।

कथा स्थल पर स्वागत करते हुए आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय कथा यज्ञ पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना जगाने का माध्यम बन रही है। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ से यह आयोजन धार्मिक उत्सव का रूप ले चुका है।

कथा श्रवण के बाद रविन्द्र गवेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और संस्कारों का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला अद्वितीय मार्गदर्शन है। रविन्द्र गवेल ने सनत नायक परिवार के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए।

इस अवसर पर उनके साथ जिला मंत्री पवन अग्रवाल, भूपेंद्र वर्मा, लोचन पटेल, गौरी शंकर पटेल, जय प्रकाश डनसेना, प्रदीप पटेल, विद्यानंद प्रधान, राजकुमार छत्तर, हुमेश त्रिपाठी, मनोज सतपती, परमानंद राठिया, विश्वनाथ, गेंदालाल श्रीवास और अनिल गोयल समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठजन और युवा पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में भक्ति और अध्यात्म का अनोखा वातावरण बना हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा7 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending