Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद, व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक ..

Published

on

नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में रायपुर साहित्य उत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित ,

पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव ..

रायपुर, रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

तय हुई आयोजन की रूपरेखा –

इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक सत्रों तथा प्रचार-प्रसार की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने बैठक में कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बौद्धिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का अवसर है। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर अटल नगर के पुरखौती मुक्तांगन में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

देशभर के साहित्यकार और विचारक होंगे शामिल –

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विचारक और युवा रचनाकार एक साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिनाम प्रकाशण समुह शामिल होंगे।

पुरखौती मुक्तांगन बनेगा साहित्य और संस्कृति का केंद्र –

यह उत्सव पुरखौती मुक्तांगन, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ता रायपुर साहित्य उत्सव –

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 को देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यह उत्सव न केवल लेखकों और पाठकों को जोड़ेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छवि को भी राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ करेगा। आयोजन से जुड़ी विस्तृत कार्यक्रम-सारणी और अतिथियों की सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शंशाक शर्मा, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वरंजन, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा एवं आलोक देव ने भी रायपुर साहित्य उत्सव के सफल आयोजन को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...41 मिनट ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..24 घंटे ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई: लालमाटी में 50 ट्रिप अवैध रेत भंडारण पकड़ा गया ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” — सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर JCCJ ने जताया आभार ..

अमित जोगी प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पार्टी ने बताया सत्य और न्याय की जीत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending