Connect with us

ख़बर रायपुर

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

Published

on

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई ..

रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने व्हीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए होटल और मैरिज पैलेस संचालकों के साथ विशेष बैठक की। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात विवेक शुक्ला और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सतीष ठाकुर ने लगभग 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालकों को वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान नियमों का पालन करने के लिए समझाया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी वैवाहिक सीजन (फरवरी से अप्रैल-मई तक) में व्हीआईपी रोड पर आयोजित होने वाले सभी विवाह समारोहों में किसी भी परिस्थिति में रोड पर बारात निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, होटल और मैरिज पैलेस संचालक अपनी पार्किंग क्षमता के अनुसार ही कार्यक्रमों की बुकिंग करेंगे ताकि सड़क पर वाहनों की अतिक्रमण या जाम की स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मैरिज पैलेस के बाहर मुख्य मार्ग में वाहन खड़े न हों। इसके लिए प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम दो गार्ड तैनात करना अनिवार्य होगा। साथ ही बारात का आयोजन केवल होटल या मैरिज पैलेस के परिसर में ही किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित होटल और मैरिज पैलेस संचालकों ने पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में यातायात सुचारु रखने के लिए वह पूरी सहयोगिता करेंगे।

पुलिस के अनुसार, व्हीआईपी रोड में शादी समारोहों के दौरान बारातों का रोड पर निकलना और वाहनों का मुख्य मार्ग पर पार्क होना हमेशा ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण रहा है। इससे न केवल स्थानीय आवागमन प्रभावित होता है बल्कि माना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आगामी शादी सीजन में व्हीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के लिए आवागमन सुगम बनेगा। पुलिस कमिश्नरेट ने सभी संचालकों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करते हुए जनता के हित में सहयोग करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी ..

दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई .. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी ..

शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , 300 BLS,...

खबर खरसिया ..14 घंटे ago

आमा पान के पतरी फेम दिलीप सड़ंगी एवं छम छम नाचे देखो वीर हनुमान के रस गायक नयन नंदवाना उदयपुर का आगमन खरसिया में 2 अप्रैल को ..

खरसिया, धर्म की नगरी खरसिया में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में स्व. बिसाहू दास महंत जयंती की तैयारियां अंतिम चरण में, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडे सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ..

कल 1 अप्रैल के आयोजन से पहले बिसाहू दास महंत उद्यान में हलचल तेज, मंच से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती: अमीर चंद अग्रवाल बने नगर महामंत्री, कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार ..

डॉ. चरणदास महंत के करीबी भूरू अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती .. सक्ती, नगर कांग्रेस कमेटी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भाजपा युवा मोर्चा सारागांव मंडल के उपाध्यक्ष बने गौरव राठौर ..

युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी: गौरव राठौर को मिला मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण पर किसान उड़ीसा रवाना, 10 दिवसीय प्रशिक्षण में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक ..

सक्ती, जिले के किसानों को “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण हेतु राज्य के बाहर ओडिशा के लिए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending