खबर सक्ती ...
40 हजार की उठाईगिरी का पर्दाफाश, तीन दिन में जैजैपुर पुलिस ने दबोचा आरोपी, 30 हजार नकद व बाइक बरामद ..

जैजैपुर में उठाईगिरी कांड का खुलासा, साइबर टीम की मदद से एक आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार, एक फरार ..
सक्ती, थाना जैजैपुर पुलिस ने उठाईगिरी की वारदात का महज तीन दिवस के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी एवं उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ओडेकेरा निवासी बुधेस्वर देवांगन ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सहकारी बैंक जैजैपुर से धान बिक्री की 40,000 रुपये की राशि निकालकर अपने टीवीएस लूना से घर लौट रहा था। उक्त राशि को उसने एक थैले में रखकर वाहन के हैंडल में लटका रखा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर वह अलग से बोतल में पेट्रोल लेने गया। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और लूना के हैंडल में लटके पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की।
जांच के दौरान आरोपी दीपक प्रधान (27 वर्ष), पिता पोतरस प्रधान, निवासी दोषमनिया थाना कॉलिंगनगर जिला जाजपुर (उड़ीसा), हाल मुकाम ग्राम भीमखोज थाना भीमखोज जिला महासमुंद, तथा उसके एक नाबालिग साथी को जैजैपुर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए जाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी विजय एवं एक नाबालिग मित्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,000 रुपये नगद एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी दीपक प्रधान एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. राठौर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक अलेक्सियुस मिंज, गोपाल साहू, जय प्रकाश उरांव, संतोष मानिकपुरी एवं दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login