खबर सक्ती ...
सक्ती की श्रीमती रीमा सिन्हा का निधन, 10 अक्टूबर को स्थानीय मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार ..

श्रीमती रीमा सिन्हा-सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी जी थी ,
पत्रकार संघ सक्ती एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..
सक्ती, शहर के वार्ड क्रमांक 15, रेलवे स्टेशन के सामने निवासी श्रीमती रीमा सिन्हा का शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को 55 वर्ष की आयु में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे शहर के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी तथा भाजपा नेता, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व एल्डरमैन रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती रीमा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे सक्ती के बाराद्वार रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
श्रीमती रीमा सिन्हा सहज, सरल, मृदुभाषी, मिलनसार महिला थीं। अपने सौम्य व्यवहार और आत्मीय स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच सम्मानित थीं। उनके निधन से सिन्हा परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन पर पत्रकार संघ सक्ती, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























