खबर सक्ती ...
डभरा में गरजे सच्चिदानंद उपासने, बोले– वोट चोरी का झूठ फैला रही कांग्रेस, राहुल गांधी पहले पढ़ें अपनी दादी का इतिहास ..

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की विशाल संगोष्ठी, कांग्रेस के आरोपों और एसआईआर विरोध पर साधा निशाना ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के अंतर्गत शनिवार को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक प्रहार करते हुए वोट चोरी, चुनाव आयोग की निष्पक्षता, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और लोकतंत्र को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अपना पक्ष रखा।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उपासने ने कहा कि कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रहने के बाद आज सत्ता से बाहर होने पर लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस के शासनकाल में संविधान में अनेक संशोधन किए गए और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर विवाद सामने आए, वही आज भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा रही है।

उन्होंने वर्ष 1975 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को चुनावी अनियमितताओं और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से जुड़े मामले में अदालत ने निरस्त किया था। उपासने ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र पर सवाल उठाने से पहले अपनी दादी के राजनीतिक इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।
एसआईआर को बताया नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया –
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए उपासने ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया है। इसके माध्यम से मृत, स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं, वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में एसआईआर का विरोध इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे फर्जी और अवैध रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम सामने आने की आशंका है।
ईवीएम और बैलेट पेपर पर कांग्रेस को घेरा –
भाजपा नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में तीन सदस्यीय चयन समिति के माध्यम से नियुक्ति की जाती है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में नियुक्ति प्रक्रिया अलग थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो ईवीएम और मतदाता सूची पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने पर चुनावी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े करने लगती है। उन्होंने बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों का हवाला देते हुए कांग्रेस की चुनावी दलीलों पर भी सवाल उठाए।
भाजपा के वैचारिक आधार और मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया उल्लेख –

उपासने ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं समर्पण से भाजपा ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और आज देश की प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भूमिका, आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि देश लगातार सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में राजमहंत सतनाम पंथ सुंदर साय बंजारे, भाजपा जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, जिला उपाध्यक्ष पीतांबर पटेल एवं नेतराम चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, जगदीश चंद्रा, जिवेंद्र गबेल, जिला मंत्री अरुण शर्मा, जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष कवि वर्मा, घासीराम जगत, रोहित चौहान, शिव भोई, सनातन बरेठ, अशोक अग्रवाल, रूपसिंह चंद्रा, चंद्रभान मैत्री, रामनारायण पटेल, कृष्णचंद्र चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रायपुर से राजकुमार यादव और संतोष शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















