Connect with us

खबर सक्ती ...

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

Published

on

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी ,

जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन, जनमन पत्रिका का हुआ निःशुल्क वितरण ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जेठा ग्राउंड सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में जनसंपर्क विभाग सक्ती द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित कर आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगंतुकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया।

सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्योत्सव समारोह में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों एवं आगंतुकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की गई शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में सड़कों का विकास, रेलवे विस्तार, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सेवा सेतु, रामलला योजना, शक्तिपीठ परियोजना एवं कृषक उन्नति योजना सहित शासन की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकासपरक गतिविधियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन की योजनाओं, जनहितकारी निर्णयों और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

जनसंपर्क विभाग की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका –

राज्योत्सव में प्रदर्शनी को सुव्यवस्थित एवं जानकारीपरक स्वरूप देने के साथ ही आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का संदेश पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग सक्ती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। विभागीय टीम ने प्रदर्शनी में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को न केवल शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित होने का अवसर मिला, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त हुई।

इस प्रकार जिला स्तरीय राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनी।

Latest

खबर सक्ती ...49 मिनट ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..22 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..23 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending