खबर सक्ती ...
राम नरेश यादव बने ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ के प्रदेश उपाध्यक्ष ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी ने जारी किया नियुक्ति आदेश ,
संगठन विस्तार और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की मिली नई जिम्मेदारी ..
सक्ती, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे राम नरेश यादव को ‘नरेन्द्र मोदी विचार मंच’ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति 15 सितंबर 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में राम नरेश यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। साथ ही उनसे अपेक्षा जताई गई है कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रहित से जुड़ी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नरेन्द्र मोदी विचार मंच का प्रमुख उद्देश्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए राम नरेश यादव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से प्रेरित एवं सहमत लोगों को संगठन से जोड़ने और मंच को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठनात्मक कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, प्रमाणिकता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा की गई है।
राम नरेश यादव की इस नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के प्रदेश अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका संगठन में स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और प्रदेश में गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















