Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई के सभी पदाधिकारी निर्विरोध हुए निर्वाचित ..

Published

on

अमर सिंह जांगड़े बने सक्ती ब्लाक के नए अध्यक्ष तो लक्ष्मण कोसरिया संभालेंगे सचिव का प्रभार ..

सक्ती, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक ईकाई का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। सक्ती विकासखंड अंतर्गत के ग्राम डड़ई स्थित दयानंद काम्प्लेक्स में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन में अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसके तहत मसनियाकला निवासी अमर सिंह जांगड़े सक्ती ब्लाक के नए अध्यक्ष बनाए गए। तो वहीं ‌सचिव की जिम्मेदारी सक्ती निवासी लक्ष्मण कोसरिया संभालेंगे। कोषाध्यक्ष का प्रभार देवरमाल निवासी दयानंद खुंटे के पास रहेगा। जबकि संगठन में‌ गणेश राम रत्नाकर (जाजंग) मनहरण भारद्वाज (लिमतरा) तथा संजय धारियां (डेरागढ़) ब्लाक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसी कड़ी में रानी गांव (राजा भांठा) निवासी टिंकल रात्रे को सहसचिव‌ तथा पत्रकार महेन्द्र खांडे (जाजंग ) ब्लाक मीडिया ‌प्रभारी बनाए गए हैं। इस मौके पर सक्ती ब्लाक कार्यकारिणी के मनोनयन/ पुनर्गठन /निर्वाचन का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु डड़ई पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी मुख्य पर्यवेक्षक – विनोद भारती-संरक्षक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, अतिरिक्त पर्यवेक्षक – नरेंद्र बंजारे, मुख्य पर्यवेक्षक मनहरण मनहर, कार्यकारिणी सदस्य सतनामी समाज,
उप पर्यवेक्षक – छोटेलाल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज सक्ती जिला, सेतराम कुर्रे जिला सचिव सक्ती, संयोजक‌ अधिकारी- विजय लहरे कार्यवाहक अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती ब्लाक, बंशीधर खांडे – जिला उपाध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला , जिला प्रवक्ता उदय मधुकर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी ‌समाज सक्ती जिला, योम प्रकाश लहरे – जिला मीडिया प्रभारी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला,
पूरन भारद्वाज सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्याम लाल सितारे- जिला प्रवक्ता सहित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बुद्धिजीवी साथियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व मंगलकामनाएं देते हुए प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष भतपहरी ने सतनामी समाज के लोगों को कहा कि अब हमें स्वरोजगार की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। व्यापार व्यवसाय को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने समाज में बढ़ते नशाखोरी व वैवाहिक विवाह विच्छेद के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जाहिर करते हुए इससे बचने की सलाह दी और इसके लिए गुरु बाबा घासीदास जी की शिक्षाओं को सच्चे मन से आत्मसात कर संस्कारवान बनने की बात कही। प्रदेश संरक्षक विनोद भारती ने कहा कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की सोच व विचार को गांव गांव में घर घर तक पहुंचाना है यह बात कहते हुए उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया। इस अवसर पर प्रदेश से पहुंचे बबलु त्रिवेन्द्र तथा नरेंद्र बंजारे ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष छोटे लाल भारद्वाज‌ व‌ जिला संरक्षक मनहरण मनहर ने इस मौके पर कहा कि हम बाबा गुरु घासीदास व बाबा साहब डा अम्बेडकर के बताए शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ते हुए समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके पहले जिला संरक्षक मनहरण मनहर ने स्वागत भाषण देते हुए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक समझाया तो वहीं सक्ती जिले में सतनामी समाज के पहले अध्यक्ष रहे पूरन भारद्वाज ने सक्ती जिले में सतनामी समाज के शुरूआती संघर्ष के दिनों से लेकर वर्तमान समय तक के सफरनामा पर विचार व्यक्त कर लोगों को इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता श्यामलाल सितारे ने किया।‌ यहां उल्लेखनीय हो कि ब्लाक ईकाई में एक पद आरक्षित महिला उपाध्यक्ष तथा 15 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन की घोषणा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व जिला कमेटी व। ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों की बैठक में किया जाएगा।


सभी को साथ लेकर कार्य करते हुए एकजुटता से आगे बढ़ेंगे – अमर सिंह जांगड़े ..


इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े ने अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सबको साथ लेकर पूरी एकजुटता से आगे बढ़ने की बात कही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending