Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्यो की बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित कर शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के दिए निर्देश ,

कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों के विषय शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, 6 मई 2023 को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालय एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय की समीक्षा बैठक ली ।बैठक में उन्होंने सभी अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम का विषयवार कक्षावार परीक्षा परिणाम की समीक्षा की।

जिसमें ग्रेस से पास विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग एवं 75 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों के विषय शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश में आनलाईन ऑफलाईन दोनों माध्यम से बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु शिक्षकों को ईमानदारी से काम करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे जिले में शैक्षिक गुणवत्ता कायम करने हेतु कक्षा अध्यापन में सहायक शिक्षण सामग्री का प्रयोग करते हुए आकर्षक सरल और सहज ढंग से अध्यापन हेतु वालरिच, कार्डबोर्ड के साथ एस.सी.आर.टी. एवं एन.सी.आर.टी. द्वारा प्रकाशित पुस्तको का प्रयोग करने के लिए कड़े निर्देश दिये तथा युगबोध, प्रबोध,अजलमाला आदि कुंजियों का प्रयोग अध्यापन में वर्जित करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि प्रवेश संबंधी अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालय में प्रवेश हेतु शासन के गाईडलाइन का पालन करते हुए 10 मई 2023 तक प्रवेश सम्पन्न करे एवं जिन विद्यालयों में सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है वहां लॉटरी के माध्यत से पूर्ण पारदर्शिता के साथ विडियोग्राफी करते हुए प्रवेश कार्य सम्पन्न करे। उन्होंने हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगाकोहरीद, भैसो, पोडीदल्हा, खिसोरा, शिवरीनारायण एवं अफरीद नवीन सेजेस विद्यालयों के कैम्पस में संचालित कक्षा के आधार पर प्रवेश लेने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालयों में जो निर्माण कार्य चल रहा है उसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए प्प्राचार्यो को 15 दिवस के भीतर निर्माण प्रगति रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के पास प्रस्तुत करने का निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने स्थापना संबंधी रिक्त पद की जानकारी प्राप्त कर उसे त्वरित विज्ञापन के माध्यम से भरने हेतु निर्देश दिए। यदि किसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालय में कुछ कक्षाएँ नही चल रही है और वहाँ शिक्षक मौजूद है तो उन्हें आवश्यकता अनुसार दूसरे सेजेस विद्यालय में व्यवस्था करने निर्देशित दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने उपरोक्त बिन्दुओं के आधार सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ठ विद्यालयों के प्राचार्यो के कार्यों की समीक्षा एवं मुल्यांकन किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी और सभी प्राचार्यो को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अच्छे परीक्षा परिणाम एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला शिक्षाअधिकारी एवं सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 मिनट ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक ..

पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर ले रहे हैं जानकारी , पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

एक मंडप में दो दुल्हन, एक दूल्हा: सहमति और परंपरा की अनोखी मिसाल ..

छत्तीसगढ़ में अनोखा विवाह: दो दुल्हनों संग सात फेरे, गांव में जश्न का माहौल , शादी का कार्ड भी खास:...

खबर रायगढ़2 दिन ago

रामनवमी पर जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश ..

बाल विवाहः सामाजिक कुरीति ही नहीं, कानूनन दंडनीय अपराध , बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर...

खबर कोरबा2 दिन ago

कोरबा में बागेश्वर धाम सरकार का भव्य आयोजन: 30 मार्च को सजेगा दिव्य दरबार ..

108 कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ हनुमंत कथा महोत्सव, 28 मार्च से होगा शुभारंभ .. कोरबा, छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ ..

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया , खेल प्रतिभाओं को...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

बिलासपुर में बर्ड फ्लू पर सख्ती: 22 हजार से अधिक पक्षियों व हजारों अंडों का नष्टीकरण ..

संक्रमण रोकने प्रशासन अलर्ट: बर्ड फ्लू नियंत्रण हेतु रैपिड एक्शन, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय .. बिलासपुर, जिले में बर्ड...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

गर्मी में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: जिले में आइसक्रीम, पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की जांच तेज ..

कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच: आइस फैक्ट्रियों व दुकानों से नमूने लेकर भेजे...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

राजस्व पखवाड़ा 2026: तीन चरणों में लगेंगे शिविर, कलेक्टर तोपनो ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व पखवाड़ा, नामांतरण से लेकर प्रमाण पत्र तक का मौके पर होगा समाधान .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बाल मधुमेह पर कार्यशाला आयोजित, समय पर पहचान और उपचार पर दिया जोर ..

टाइप-1 डायबिटीज जागरूकता से बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में होगी पहल – डॉ. पूजा अग्रवाल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत: सक्ती के 10,766 हितग्राहियों के खातों में 10.76 करोड़ रुपए अंतरित ..

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी सहायता राशि, सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित .. सक्ती, दीनदयाल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending