Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन ..

Published

on

स्वास्थ्य शिविर में 734 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व 77 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान ..

जांजगीर-चांपा, 08 मई 2023 को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जांजगीर-चांपा के तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने रेडक्रास दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, आमजनों की सहभागिता से होता है। शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि जिले के लोगों को ईलाज के लिए बाहर जाना न पड़े।

स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला प्रशासन हमेशा प्रयासरत रहा है ..

कलेक्टर ने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ्य संबंधी शिविर का जायजा लिया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देश देते हुए हर माह रेड क्रास सोसाइटी द्वारा जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने एवं समाज सेवी संस्थाओ को अधिक से अधिक हिस्सा लेने अपील की। जिले में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर में 734 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर में 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिन्हें भारतीय रेडक्रास सोसाईटी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ भरत भूषण कैंसर सर्जन, डॉ आदित्य केशरवानी न्यूरो सर्जन, डॉ प्रशांत सिंह गेस्ट्रोलाजिस्ट, डॉ स्नेहा जायसवाल आई. व्ही. एफ. स्पेशलिस्ट, डॉ मीनू केशकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ समर्थ शर्मा गेस्ट्रोलाजिस्ट हड़डी रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने आज शिविर में आये लोगों का निःशुल्क ईलाज कर परामर्श दिए। इस अवसर पर मिशन रक्त दान सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त वीरों एवं संस्था के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन रक्तदान सेवा समिति के संथापक श्री के के कश्यप ने बताया कि उन्होंने 35वीं बार, श्री संजय राठौर 46वीं बार रक्तदान किया है। शिविर में प्रथम रक्तदाता श्री सुरेन्द्र कुमार जांगड़े एवं श्री मनोज राठौर, श्री कैलाश कश्यप, नीता भूषण महंत सहित अन्य रक्तदाताओं एवं समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में 734 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण –

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 734 मरिजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया, जिसमें चिकित्सक कैंसर सर्जन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ में 01 न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जरी 15, मेडिसिन, हृदय रोग के 190, शिशुरोग के 16. नेत्ररोग के 39, आईव्हीएफ विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 62, आर्थाेपेडिक के 50, नाक, कान, गला रोग के 20, आपातकालिन के 104, बाह्य रोग के 193, शिशु गहन चिकित्सा के 02, दन्त रोग के 15, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा 27 मरिजों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, कृषि उपज मंडी नैला के अध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप, दिनेश शर्मा, विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, देवेश सिंह, लायंस क्लब जांजगीर-नैला के अध्यक्ष राजेश पालीवाल, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक आयुष डॉ परस शर्मा, श्रीमती नीता थवाईत, सीएमएचओ डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ अनील जगत, डॉ ब्रजमोहन लाल जागृति नोडल अधिकारी एवं अस्पताल के समस्त चिकित्सक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..3 घंटे ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती मे युवा उड़ान 2026 में युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और भविष्य पर हुआ मंथन ..

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बोले—विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ने पर जरूर मिलती है सफलता , उत्कृष्ट खिलाड़ियों...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिले के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, नर्सिंग होम एक्ट के तहत औचक निरीक्षण ..

डभरा-मालखरौदा के अस्पतालों में पहुंचा जिला स्तरीय निरीक्षण दल, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले के सकरेलीकला में 24.70 लाख की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण ..

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली सौगात, ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर .. सक्ती, ग्रामीण...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर की समस्या में रीना खांडे को मिली राहत ..

शासकीय आयुर्वेद औषधालय खैरा में चिकित्सकीय परामर्श से हुआ उपचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई स्वास्थ्य लाभ की...

खबर कोरबा1 दिन ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending