Connect with us

खबर कोरबा

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, राजस्व मंत्री सहित कोरबा सांसद ने ग्राम चिर्रा निवासी किसान सुभाष के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन भोजन का लिया स्वाद ..

Published

on

खाने में परोसा गया बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कोलार, चौलाई, कांदा भाजी, दाल, आम की चटनी ,

राठिया परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर सभी अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत ..

कोरबा, 22 मई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल, श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।

गृह स्वामी सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। उन्होंने साथ ही उनके बच्चों को अच्छे से पढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उच्च शिक्षा के लिए उनकी बड़ी बेटी को लैपटॉप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा।

गौरतलब है कि किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उनकी छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम साय टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसान सुभाष के यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर18 मिनट ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर37 मिनट ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending