Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा लोकसभा की आवाज बना सांसद ज्योत्सना महंत का 4 वर्षों का संसदीय कार्यकाल ..

Published

on

संसद सत्र में मजबूत उपस्थिति व रेल, कोयला, प्रदूषण, सहित मूल भूत सुविधाओं पर मुखर रही ,

मेडिकल कॉलेज व ईएसआईसी हॉस्पिटल प्रारंभ कराने में रही अहम भूमिका ,

रेल व कोल मंत्रालय ने किया निराश ,

23 मई 2023 को पूरा हुआ सांसद ज्योत्सना महंत का 4 साल ..

कोरबा, लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के संसदीय कार्यकाल को 4 वर्ष पूरे हुए हैं। 23 मई 2019 को उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल की शुरूआत की। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुन कर देश के सर्वोच्च सदन में भेजा। वे छत्तीसगढ़ से एकमात्र कांग्रेस की सांसद होने के बाद भी संसद में कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों सहित छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों की मुखर आवाज बनकर उभरीं। संसद की गतिविधियों से लेकर विभिन्न बैठकों और चर्चाओं में उन्होंने निरंतर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। निर्वाचित सांसदों में उनकी उपस्थिति 70 प्रतिशत दर्ज हुई है। उपस्थिति के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर औसतन 79 प्रतिशत एवं राज्य स्तर पर 89 प्रतिशत की उपस्थिति उन्होंने दर्ज कराई है। संसद के बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में भी उनकी उपस्थिति रही। वर्ष 2023 के बजट सत्र में उन्होंने 46 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई और बजट सत्र में हिस्सा लिया साँसद ने माना है को कोरोना काल के सत्र में उनकी उपस्थिति नही रही। सांसद के द्वारा कोरबा से जुड़े रेल सुविधाओं के मामलों, केन्द्रीय विद्यालयों में सांसद कोटा बढ़ाने की मांग, कोयला खदानों से प्रभावित लोगों के सामाजिक सरोकार व क्षतिपूर्ति के मामले हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पदों पर पूर्ति, छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते प्रदूषण और इसके समाधान के विषयों पर केन्द्र सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदम, किसान फसल योजना का लाभ में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को भी जोडऩे का आग्रह के साथ-साथ शौचालयों का उपयोग की निगरानी जैसे विषय पर डिबेट में हिस्सा लिया गया।

सांसद के संसद के सत्रों के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विषयों पर तारांकित व अतारांकित प्रश्न लगाकर इसके जवाब मांगे गए। उपभोक्ताओं से जुड़े मामले, संस्कृति विधि एवं न्याय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, टेस्ट टाइल्स, माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस, पर्यावरण वन एवं क्लाइमेट चेंज, आयुष जनशक्ति, ऊर्जा नवीनीकरण एवं पुन: चक्रीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास, वित्त, शिक्षा, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कृषि एवं किसान कल्याण, महिला एवं बाल विकास, रेलवे, गृह मामलों, श्रम एवं रोजगार, ट्रायबल अफेयर्स, आवास एवं शहरी मामलों, इन्फारमेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी एवं योजना, वाणिज्य एवं उद्योग, रोड ट्रांसपोर्ट व हाईवे, सोशल जस्टिस एवं इन्पावरमेंट, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, माइंस, सिविल एविएशन, स्टील, केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स, कम्युनिकेशन जैसे मंत्रालयीन विभागों में उन्होंने सवाल किए। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कोरबा क्षेत्र की जनता का उन्हें असीम स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के विकास के लिए वे निरंतर संसद में आवाज उठाती रही है। खासकर कोरबावासियों के रेल सुविधाओं, एसईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावितों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के मामले में उन्होंने पुरजोर तरीके से अपनी बात संसद में रखी है। सांसद का कहना है कि इन चार वर्षों में 2 वर्ष से भी अधिक का कार्यकाल कोरोना महामारी के कारण हम सबको सफर करना पड़ा है लेकिन आने वाले एक वर्ष में संसदीय क्षेत्र के रहवासियों की सुविधाओं को लेकर निरंतर प्रयास होंगे व जनता जनार्दन का स्नेह महंत परिवार को सदैव मिलता रहेगा। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने 4 वर्ष के कार्यकाल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कार्य किए। कोरबा में मेडिकल कॉलेज व ईएसआईसी हॉस्पिटल प्रारंभ कराने में जहां उनकी अहम भूमिका रही, वहीं संसदीय क्षेत्र के जीपीएम जिला में मेडिकल कॉलेज के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कराई। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-सोनहत जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास जारी है। जीपीएम जिले में ही इंदिरा गांधी आदिवासी मुक्त विश्वविद्यालय प्रारंभ कराया। कोरबा व जीपीएम में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जीपीएम में नवोदय व एकलव्य आवासीय विद्यालय, कोसा अनुसंधान केंद्र, जीपीएम व कोरबा में कृषि विज्ञान केंद्र प्रारंभ कराने में इनकी भूमिका व प्रयास सफल रहे वही साँसद ने यह भी कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी साथ ही केंद्र की रेल व कोल मंत्रालय ने क्षेत्र के लोगो को काफी निराश किया है । उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत के प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन दी ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...55 मिनट ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending