Connect with us

खबर सक्ती ...

पुलिस लाइन सक्ती में स्कूल बसों के फिटनेस परीक्षण हेतु विशाल शिविर आयोजित ..

Published

on

अभिभावक के समान ही स्कूल बस में बच्चों के सुरक्षा का दायित्व चालक परिचालकों की होती है… आर टी ओ आनंद शर्मा ,

सक्ती में प्रथम बार फिटनेस शिविर लगने से स्कूल संचालकों को राहत मिली है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, घर में बच्चों की सुरक्षा की जवाबदारी पालक की होती है उसी तरह स्कूल बस में बच्चों की सुरक्षा की जवाबदारी चालक व परिचालक की होती है।

इसलिए आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करें यह बात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने आज नवीन सक्ती जिले में सभी स्कूल बसों के फिटनेस निरीक्षण शिविर में उपस्थित जिले भर के स्कूल बस चालकों व परिचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि उल्लंघन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के संचालक व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित रंजय पटेल ने आयोजन को लेकर परिवहन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि सक्ती मुख्यालय में ही फिटनेस शिविर लगने से स्कूल संचालकों को भारी मुसीबतों से राहत मिली है।

आज परिवहन विभाग की ओर से प्रदीप शर्मा सब इंस्पेक्टर (फ्लाइंग स्कॉट), सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत, आरक्षक डिलेश्वर साहू , आरक्षक रामानंद राठौर, आरक्षक वेद प्रकाश कंवर, आरक्षक सुभाष सिदार, आरक्षक शैलेंद्र राठौर आदि के साथ स्वास्थय परीक्षण हेतु स्थानीय जिला चिकित्सालय के स्टाफ लगातार चिकित्सीय परीक्षण में लगे हुए थे।

आज जिले के सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर के स्कूल संचालक, बस चालक, परिचालक काफी संख्या में हाजिर रहे जिनमें सुशील चंद्रा, विजय लारेंस, योगेश साहू, नितिन सोनी आदि ने परिवहन के इस शिविर को समयानुकुल व सराहनीय बताया।
इस शिविर में करीब ५० बसों को निरीक्षण उपरांत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया तो वहीं करीब सौ से अधिक चालक परिचालकों की स्वास्थय, नेत्र आदि परीक्षण उपरांत प्रमाणपत्र जारी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending