Connect with us

खबर बिलासपुर

हड़ताल के चलते मरीज परेशान ना हो इसलिए सीएमएचओ ने 8 नर्सिंग कॉलेज के 334 छात्र-छात्राओं की सरकारी अस्पतालों में लगाई ड्यूटी ..

Published

on

सीएमएचओ की इस पहल के बाद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बावजूद मरीजों को मिल रहा चिकित्सकीय सुविधा ..

बिलासपुर, नियमित और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से मरीजों को उपचार संबंधित समस्या ना उठानी पड़े इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला ने 334 नर्सिंग छात्र छात्राओं की ड्यूटी सिम्स, जिला अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाई है। नर्सिंग छात्र छात्राओं की ड्यूटी लगने से हड़ताल का असर अस्पतालों में कम दिख रहा है ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा लगातार मिल रही है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने जिले के 8 नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्य से संपर्क कर उनके यहां के छात्रों की मांग सरकारी अस्पतालों में जब तक स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है तब तक ड्यूटी लगाने के लिए की थी जिले के 8 नर्सिंग कॉलेज और इंस्टीट्यूट ने इसके लिए हामी भरते हुए 176 महिला और 158 पुरुष नर्सिंग छात्रों को सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के लिए भेज दिया है। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा ड्यूटी करने के कारण हड़ताल का असर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों पर कम पड़ रहा है। सीएमएचओ डॉक्टर शुक्ला की पहल के बाद सभी शासकीय अस्पतालों में ओपीडी और जांच की जा रही है मरीजों का बेहतर उपचार भी हो रहा है।

इन अस्पतालों में भेजें गए हैं नर्सिंग छात्र ..

सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला के निर्देश पर सीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में 44, जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र ने 37 जिला अस्पताल , महादेव नर्सिंग कॉलेज ने 15 छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में, जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ने 10 स्टाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भेजा है, आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने 16 छात्र जिला अस्पताल के लिए दिया, बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में 138 छात्र छात्राएं सिम्स में भेजा, संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 30 छात्रों को सिम्स में भेजा इसके साथ ही आरबी नर्सिंग कॉलेज ने 30 छात्र सिम्स में भेजा और 20 छात्रों कि ड्यूटी मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाइए।

सीएससी-पीएससी में 1582 ओपीडी 35 डिलीवरी हुई ..

सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला ने हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी न हो इस लिए नर्सिंग छात्र-छात्राओं की शासकीय अस्पताल में ड्यूटी लगाई बुधवार को पांचों सीएससी और पीएससी में इन्होने 1582 ओपीडी, 39 आईपीडी, 3 को डिस्चार्ज और 35 प्रसुताओं की डिलीवरी कराई। जिला अस्पताल में 358 ओपीडी और 8 डिलीवरी, सीएससी तखतपुर में 95 ओपीडी 3 डिलीवरी, कोटा में 60 ओपीडी 7 डिलीवरी, रतनपुर में 99 ओपीडी, बिल्हा में 385 ओपीडी 9 डिलीवरी, मस्तूरी में 168 ओपीडी और 8 डिलीवरी नर्सिंग के छात्रों द्वारा कराई गई। वहीं जिले के अन्य पीएससी में 417 ओपीडी मरीज जांच कराने पहुंचे।

हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं हो रही है कोई परेशानी: डॉ. शुक्ला ..

सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने बताया की जिले के निमित्त और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर के हड़ताल पर चले गए हैं शासन को जानकारी दिया गया है कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारु रुप से चल सके इसके लिए जिले के नर्सिंग कॉलेज और इंस्टीट्यूट से सहायता की गई है 334 नर्सिंग छात्र छात्राओं की ड्यूटी शासकीय अस्पतालों में लगाई गई है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है सभी जगह पर्याप्त संसाधन है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending