Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय विद्यार्थी दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने ७५ वा स्थापना दिवस मनाया ..

Published

on

विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं को प्रेरित करने वाला विश्व का सबसे विशाल एवं भारत का सबसे सशक्त छात्र संगठन है – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, आज भारतीय विद्यार्थी दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने नगर के विश्राम गृह में ७५ वा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर के विद्यार्थी परिषद के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सभी पूर्व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण व जन सेवा हेतु युवाओं को प्रेरित करने वाला विश्व का सबसे विशाल एवं भारत का सबसे सशक्त छात्र संगठन है। संजय कश्यप ने छात्र संघ चुनाव के अनुभव साझा करते हुए परिषद को गैर राजनीतिक संगठन बताया तो वहीं पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि मैने जीवन में अनुशासन का पाठ विद्यार्थी परिषद से ही सीखा है।
इस अवसर पर महेंद्र जिंदल व सरदार हरजीत सिंह ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शीघ्र ही सक्ती जिले में महाविद्यालय और विद्यालयिन छात्र छात्राओं की बैठक कर जिला इकाई का गठन किया जावे तथा उनका मार्गदर्शन करते हुए रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को सक्रिय किया जावे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व नगर मंत्री अमन डालमिया ने अपने छात्र जीवन का स्मरण करते हुए बताया कि मेरे व्यक्तित्व पर परिषद की अमिट छाप है। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं व परिषद के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी के पूजन के साथ आरंभ हुआ पश्चात कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के उद्घोष के साथ स्थापना दिवस पर एक दूसरे को बधाईयां दी। आज स्थापना दिवस पर राजीव अग्रवाल, हर्ष देवांगन, अमन चौहान, रूपेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि पूर्व कार्यकर्ताओं की गरिमा मय उपस्थिति रही। अंत में छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति के ध्येय व राष्ट्र निर्माण के मूल उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रहित में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के सुअवसर पर परिषद से जुड़े नगर के सभी निष्ठावान एवं ऊर्जावान युवा साथियों ने आज सक्ती जिला इकाई का गठन कर परिषद को सक्रिय करने का संकल्प लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending