Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध नशीली दवाओं के दो सौदागर को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे ..

Published

on

14 लाख की नशीली दवाओं के आरोपी कैलाश तिवारी (रायपुर), मो तौशिफ उर्फ (प्रिंस) सुंदरगढ (उड़ीसा) के विरोध 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई ..

सक्ती, जिला क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से अवैध रूप से नशीली दवाओं के खरीदी बिक्री का कारोबार संचालित हो रहा है दूसरे जिले से भारी मात्रा में नशीली अवैध सिरप को सक्ती जिला क्षेत्र अंतर्गत लाकर खपाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे के निर्देश पर साइबर टीम को जिले में अवैध रूप से नशीली दवाओं के खरीदी एवं बिक्री करने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर साइबर टीम द्वारा अवैध रूप से नशीली दवा के कारोबार करने वालों के संबध में पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को मुखबीर से सूचना मिला की एक ट्रक (भारत बेंच) क्रमांक UP – 64 – AT – 6529 के अंदर में अवैध रूप से नशीली दवाई (कप सिरफ) रखकर कोरबा की ओर से निकलकर सक्ती होते चांपा जा रहा है कि मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहों के मुखबीर के बताये स्थान पर रवाना होकर ग्राम डडाई के ठाकुर दिया तालाब के पास रोड किनारे मुखबीर द्वारा बताये गाडी का इंतजार किये जो गाडी आने पर उसे रोककर गाड़ी में सवार व्यक्तियों से पूछताछ किया गया जो अपना नाम कैलाश कुमार तिवारी पिता शिवप्रसाद तिवारी उम्र 43 वर्श साकिन रायपुर हीरापुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ तथा मोहम्मद तौशिफ उर्फ प्रिंस पिता मोहम्मद युसूफ आजाद उम्र 33 वर्ष साकिन कालूंगा मस्जीद के पास जिला सुंदरगढ (उड़ीसा) होना बताये। गाडी ट्रक (भारत बेंच) क्रमांक UP – 64 – AT – 6529 के डाला की विधिवत् तलाशी लेने पर डाला के अंदर में प्लास्टिक के 36 नग बोरी मे प्रत्येक बोरी में दो दो कार्टून और प्रत्येक कार्टून में 120-120 नग शीशी WINGS PHARMA 100-100ML लिखा ONEREX COUGH SYRUP और WINCEREX COUGH SYRUP की क्रमश: 4080 व 4560 नग सीलबंद भरी हुई शीशी प्रत्येक ONEREX शीशी की कीमत 150 रुपए तथा प्रत्येक WINCEREX शीशी की कीमत 180 रुपए लिखा लेबल लगा हुआ शील बंद हालत में मिला, सिरफ की कुल मात्रा 864000 ML (864 लीटर) किमत 1432800 रुपए व ट्रक (भारत बेंच) कमांक UP – 64 – AT – 6529 कीमत 700000 रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध सक्ती थाना में अपराध कायम कर धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी को आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी सक्ती, उपनिरीक्षक चितामणी मालाकार, उपनिरीक्षक ललीत चन्द्रा, उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे, आरक्षक सेतराम पटेल, सुभाष कटकवार, विजय जोलहे,

इस कार्रवाई में विशेष रुप से सायबर टीम के निरीक्षक अमित सिंह, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, आरक्षक उमेश साहू , जोगेश राठौर, फारूख खान, राकेश राठौर, दीपेन्द्र मधुकर, घनश्याम पाण्डेय, मनीष राजपूत, खगेश्वर राठौर, कमल सिदार, कमलेश लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 मिनट ago

♦️ खनिज के अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, जुर्माना बढ़ा और कार्रवाई हुई सख्त ..

♦️ रेत-खनिज की अवैध ढुलाई अब पड़ेगी भारी, प्रति टन 2 हजार और न्यूनतम 25 हजार जुर्माना , ♦️ जब्त...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending