Connect with us

खबर बिलासपुर

हाईकोर्ट के निर्देश पर अमल ..

Published

on

आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने रेडियम बेल्ट एवं इयर टैगिंग ..

बिलासपुर, आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने एवं उनकी पहचान के लिए रेडियम बेल्ट एवं इयर टैगिंग का कार्य निरंतर जारी है। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 10 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों द्वारा नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं अन्य मुख्य मार्गों का दैनिक भ्रमण कर पिछले एक सप्ताह में अब तक 614 पशुओं में रेडियम बेल्ट एवं 435 पशुओं में ईयर टैगिंग का कार्य किया जा चुका है। हाईकोर्ट के निर्देश के परिपालन में यह कार्यवाही की जा रही है।

जिले में नगर निगम बिलासपुर के द्वारा 04 कॉउ कैचर के माध्यम से रहंगी गोठान में 198, मोपका गोठान में 176, पाराघाट गोठान में 171 एवं तखतपुर गोठान में 15 इस प्रकार कुल 560 पशुओं को विस्थापित किया गया है। जिनका विभागीय अमले के द्वारा पशु चिकित्सकीय कार्य के साथ-साथ एच.एस. व बी.क्यू का टीकाकरण किया गया है। अब तक भारत शासन द्वारा संचालित एनडीडीबी के इनॉफ पोर्टल में 379 पशुओं का आवारा श्रेणी में पंजीयन किया गया है। उपरोक्त पंजीकृत जप्त पशुओं में 120 नर सांड पशु है, जिन्हें निकट भविष्य में बैगा बिरहोर जनजातियों को कृषि प्रयोजन के लिये जिला प्रशासन से प्रशासकीय अनुमति पश्चात वितरित किया जाना है। इसी प्रकार लावारिस जप्त गायों को भी पशुपालन हेतु इच्छुक किसानों को मार्गों में खुला न छोड़ने के शपथ पत्र पर जिला प्रशासन से प्रशासकीय स्वीकृति के बाद वितरित किये जाने की कार्य योजना प्रस्तावित है।

जिले में अनुदान प्राप्त 04 पंजीकृत गौशालाओं में कुल लगभग 800 पशु क्षमता के विरूद्ध 760 पशु रखे गये हैं, जिनमें जप्त किये जा रहे घुमन्तू पशुओं को अतिरिक्त क्षमता अनुरूप विस्थापित किया जा सकता है। इसके साथ ही जिले में नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के पास नये गौशाला खोलने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसमें ऐसे निजी गौशाला जिनमें न्यूनतम 50 पशु, आधा एकड़ गौशाला के नाम से भूमि तथा जल व शेड उपलब्ध होंगे, को प्राथमिकता से पंजीयन किया जायेगा। वर्तमान में जिले में कुल 14 पशु चिकित्सालय, 64 पशु औषधालय, 01 चलित पशु चिकित्सा इकाई, 01 रोग अन्वेषण प्रयोगशाला संचालित है एवं जिले में अतिशीघ्र मोबाईल वेटनरी यूनिट की सुविधायें आमजनों के लिए उपलब्ध करायी जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर25 मिनट ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के : जिला पंचायत परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 जून तक चलेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है इसलिए ईश्वर की प्रसन्नता मनुष्य की प्रसन्नता में देखें – पुनीत शाही बाबा अघोर संत ..

अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह ने सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव रैनखोल में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों में...

खबर रायगढ़7 घंटे ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending