Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ की प्रतिभा की चमक बॉलीवुड तक ..

Published

on

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अंकित पांडेय ने केके मेनन की अपकमिंग फिल्म लव आल के लिए लिखे गीत ,

महेश भट्ट और पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं सुधांशु शर्मा ,

अंकित ने लिखे हैं दो गीत, पहले गीत गीली सी सुबह को गाया है पापोन ने तथा बातों बातों में गीत को गाया है जुबिन नौटियाल ने, म्यूजिक कंपोजिशन सौरभ वैभव का ..

रायपुर, जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में कार्यरत सहायक सूचना अधिकारी और मूल रूप से अंबिकापुर निवासी अंकित पांडेय के दो गीत 25 अगस्त को देश भर में 7 भाषाओं में रिलीज की जाने वाली फिल्म लव आल में दर्शक सुन सकेंगे। प्रख्यात निर्माता निर्देशक महेश भट्ट और प्रख्यात बैडमिंडन खिलाड़ी तथा बैडमिंटन की टीम इंडिया के नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली इस फिल्म के निर्माता निर्देशक सुधांशु शर्मा हैं।

फिल्म के गीत गीली सी सुबह की लांचिंग मुंबई के अंधेरी में की गई। इस मौके पर मौजूद महेश भट्ट ने कहा कि इस गीत की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके गीतकार अंकित पांडेय छत्तीसगढ़ से हैं। जब देश के मुख्तलिफ हिस्सों से आये लोग सिनेमा रचते हैं तो सिनेमा ज्यादा समृद्ध, ज्यादा सच्चा होता है। फिल्म के डायरेक्टर श्री शर्मा ने भी इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लव आल में जो सीन था उसके मुताबिक मुझे बहुत से गीत दिखाये गये, कोई भी गीत पसंद नहीं आ रहा था। फिर अंकित द्वारा लिखा गया गीत गीली सी सुबह सुनाया गया। मुझे लगा कि मैं इसी गीत की तलाश में था। गीत बहुत खूबसूरत जज्बात के साथ लिखा गया है। सौरभ वैभव ने बहुत सुंदर कंपोजिशन किया है। खास बात यह है कि वे भी छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से ही हैं। पापोन ने इसे अपने अनूठे स्वर में गाया है। केके मेनन ने कहा कि खूबसूरत गीत और कंपोजिशन तथा पापोन की प्रस्तुति ने इस गीत को और भी खूबसूरत बना दिया है।

उल्लेखनीय है कि यह गीत अंकित ने दशक भर पहले लिखा था जब उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा समाप्त की थी। कोरोना की वजह से फिल्म में कुछ विलंब हुआ।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म देश भर के 700 थियेटर्स में एक साथ प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म में बैडमिंटन के नेशनल लेवल के प्लेयर दिखाये गये हैं। खास बात यह है कि फिल्म में एक्टर्स को बैडमिंटन के लिए और बैडमिंटन प्लेयर्स को एक्टिंग के लिए ग्रूम किया गया है। फिल्म में एक अन्य गीत बातों बातों में भी अंकित ने लिखा है। इसे जुबिन नौटियाल ने गाया है।

गीली सी सुबह की लांचिंग के मौके पर अंकित को मुंबई बुलाया गया। जब महेश भट्ट आये तो उन्होंने कहा कि इस गीत की खास बात यह है कि इसके लेखक छत्तीसगढ़ के हैं। फिर निर्देशक ने अंकित का परिचय कराया और कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं। वे भी आज हमारे साथ हैं। इस पर महेश भट्ट ने बताया कि गीत बहुत खूबसूरत है और चाँद पर जो तुमने हिस्सा लिखा है वो सबसे खूबसूरत है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने की प्रशंसा ..

अंकित की इस उपलब्धि पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है। आयुक्त जनसंपर्क दीपांशु काबरा ने कहा कि अंकित ने देश भर में प्रदेश का नाम बढ़ाया है। संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे ने भी अंकित की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अपने मौलिक लेखन से अंकित ने सबका दिल छू लिया है। विभाग के अपर संचालक जेएल दरियो, उमेश मिश्र, संजीव तिवारी ने भी अंकित की प्रशंसा की है। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने भी संघ की ओर से अंकित को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अपने विभागीय कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही अंकित ने कला के क्षेत्र में भी बढ़िया काम कर दिखाया है। इससे पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending