Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर को देंगे 131.91 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात ..

Published

on

चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे ,

रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वितरित करेंगे प्रमाण पत्र ,

जय स्तंभ चौक पर करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण ,

विद्युत विभाग द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले अंडरग्राउंड केबलिंग और विद्युतिकरण कार्य का होगा शिलान्यास ,

12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण ,

7.22 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का होगा भूमिपूजन ,

नरैया तालाब परिसर में नवनिर्मित ‘‘रजक गुड़ी‘‘ का होगा लोकार्पण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और 12.15 बजे रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों तथा तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर पालिका निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के नरैया तालाब परिसर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा 69 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ‘‘रजक गुड़ी‘‘ (शहरी औद्योगिक पार्क) का लोकार्पण करने के बाद गुड़ी का अवलोकन करेंगे।

‘‘रजक गुड़ी‘‘

राजधानी रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में शहरी औद्योगिक पार्क “रजक गुड़ी“ की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत यहां मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 किलोग्राम के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 किलोग्राम क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 किलोग्राम क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परपंरागत व्यवसाय कर रहे धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा। इस हाईटेक रजक गुड़ी का निर्माण 69 लाख रूपए की राशि से किया गया है।

शहरी उद्यानों व तालाबों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य ..

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण व उत्कृष्ट पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए राशि 12 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर के 16 शहरी उद्यानों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास की कार्य योजना पूर्ण की गई है। इन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार क्रीडा स्थल, रोशनी की व्यवस्था, पाथवे इत्यादि तैयार किए गए हैं। रायपुर के बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा, कटोरा तालाब जैसे महत्वपूर्ण तालाबों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व में किया गया है।

सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना ..

नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा नागरिकों को शादी-व्याह व अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में 07.22 करोड़ रूपए की लागत से 36 सामुदायिक भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है। भूमिपूजन उपरांत इन भवनों के निर्माण से निम्न व मध्यम आय वर्ग के परिवारों को आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending