खबर सक्ती ...
एस पी आहिरे के एस एस पी बनने पर स्टार सेरेमनी में लोगों ने दी बधाईयां ..

सक्ती की धरा मेरे लिए शुभ फलदायी है- एस पी एम आर आहिरे ,
सक्ती पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप पदोन्नत होने पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ..
सक्ती, सक्ती की धरा मेरे लिए शुभ फलदायी है यह बात पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे ने अपने स्टार सेरेमनी के अवसर पर उपस्थित नगर के मीडिया प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए कहा। उन्होंने आगे बताया कि यहां पर नवोदित जिले सक्ती के प्रथम पुलिस अधीक्षक का सौभाग्य मिला तो वहीं आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद के पदोन्नति आदेश भी यहीं पर मिला ।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टार सेरेमनी में कलेक्टर की गरिमामय उपस्थिति में पारिवारिक सदस्यों में उनकी धर्म पत्नी एवं पुत्री न्यायाधीश प्रेरणा ने उनके कंधों पर स्टार लगा कर उन्हें बधाइयां दी।


कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने पुलिस अधीक्षक आहिरे के बातों से सहमति व्यक्त करते हुए बताया कि हम दोनों ने नए जिले में एक साथ काम करना शुरू किया और आप लोगों ने हमें लगातार सम्मान ही दिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप पदोन्नत होने पर बधाई दी।
स्टार सेरेमनी में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव उदय वर्मा, जिला पत्रकार संघ सक्ती के अध्यक्ष तपेश शर्मा एवं योम लहरें ने सेरेमनी को स्मरणीय पल बताते हुए पुलिस अधीक्षक को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।



इस अवसर पर ए एस पी गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अंजलि गुप्ता, चंद्रहास, सुरेंद्र सिंह, उमेश राय, अमित सिंह, राजेश पटेल, मनोज बाजपेई, शरद जगत, आरक्षक विजय कंवर एस पी कार्यालय के स्टाफ के साथ मीडिया के प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल, पप्पू खान, अजय अग्रवाल, चंदन शर्मा, जीवन पटेल जनसंपर्क सहित उपस्थित जनों ने भी पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे को इन पलों में बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login