Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा और चन्द्रपुर तहसील में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य संस्थानों में किया गया निरीक्षण और नमूना संकलन ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व जिले के विभिन्न खाद्य संस्थानों का सुरक्षा मानकों के तहत निरीक्षण, जांच, और नमूना संकलन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला सक्ती द्वारा संयुक्त जांच दल का गठन करते हुए और चलित वाहन प्रयोग शाला के माध्यम से निरीक्षण और जांच का कार्य किया जा रहा हैं। संयुक्त जांच दल द्वारा जांच के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 45 नमूनें संकलित किये गये हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा गठित जांच दल द्वारा विगत दिवस मेसर्स राजू होटल एवं भोजनालय तहसील आफिस के सामने डभरा का निरीक्षण करते हुए मिठाईयों के ट्रे पर निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि का फ्लेग लेवलिंग करने, रेस्टोरेंट में नो स्मोकिंग का बोर्ड लगाने के साथ ही मीठा खोवा का नमूना संकलन भी किया गया। इसी प्रकार जांच दल द्वारा यादव भोजनालय मेनरोड चंद्रपूर में खाद्य पंजीयन लेने के लिए तथा संस्थान में पानी निकासी की उचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये। दल द्वारा अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार और होटल महाराजा चंद्रपूर में मिठाईयों के ट्रे पर निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि का फ्लेग लेवलिंग करने, और रेस्टोरेंट में नो स्मोकिंग का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये। संयुक्त जांच दल द्वारा विमल किराना एवं जनरल स्टोर्स डभरा का निरीक्षण करते हुए सीजनल मिठाईयों के डिब्बे पर निर्माण तिथि एवं एक्सपाइरी तिथि अंकित कर खाद्य प्रदार्थ विक्रय करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जांच दल द्वारा दीपक ट्रेडर्स चंद्रपूर, गूड्डु ढाबा चंद्रपूर का भी निरीक्षण और जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 मिनट ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर26 मिनट ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending