Connect with us

खबर सक्ती ...

आसाम के प्रवासी विधायक हुए विदा, जाते जाते विधानसभा टिकट के दावेदारों को दिलाई गई पार्टी वफादारी की शपथ ..

Published

on

सक्ती विधानसभा में करीब डेढ़ दर्जन दावेदारों ने जताई भाजपा टिकट की ईच्छा ..

सक्ती, विधानसभा प्रवास के दरमियान इन सात दिनों में आप सबसे मिले प्यार, स्नेह और अपनापन से मैं अभिभूत हूं और आज आप सबसे विदा लेते हुए आप सबको विश्वास दिलाता हूं जब भी हम मिलें तो इसी जोश और प्रेम का भाव जिंदा रहेगा यह उद्गार आसाम के प्रवासी विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से विदा लेते हुए भावुकता भरे लहजे में कहा।
इससे पहले रूप ज्योति ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट के दावेदार भावी उम्मीदवारो का परिचय लिया तथा सनातन परंपरा अनुरूप गीता में हाथ रखकर शपथ दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी के हित में अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में तन मन धन से पूरे ईमानदारी निष्ठा से कार्य करेंगे, उनके इस पहल को लेकर जहां सभी संभावित उम्मीदवार भौंचक रह गए तो वहीं आम कार्यकर्ता उनकी तारीफ का रहे हैं। गौर तलब है कि जहां कांग्रेस ने आवेदन मंगाकर भावी उम्मीदवारी की सूची प्राप्त किया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी में अनायास ही भावी उम्मीदवारों की तस्वीर सामने आई है।

जिसमें उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत संजय रामचंद व कृष्ण कुमार गबेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल व विद्या सिदार, तथा उमा राजेंद्र राठौर,
नव प्रवेशी आशा साव बाराद्वार, घनश्याम मेधाराम साहू , मोनू गजेंद्र राठौर, प्रभाष सिंह सारागांव, हेतराम देवांगन सारागांव, पूर्व विधायक खिलावन साहू, पूर्व जनपद सदस्य अधिवक्ता अन्नपूर्णा राठौर, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप राठौर ने पार्टी के आशीर्वाद पर उम्मीदवारी के लिए अपना दावा पेश किया।
अंततः भारतीय जनता पार्टी के दावेदारों की सूची प्रथम बार सार्वजनिक होने से अब कयासों का नया दौर शुरू होगा तथा जनता और मीडिया में सक्ती विधानसभा चुनाव को लेकर विश्लेषण का नया शिगूफा से कुछ दिन ही सही अंचल का राजनीतिक बाजार सरगर्म रहेगा।

हालांकि सूत्रों के अनुसार अंदरखाने से चल रही बात के अनुसार इसमें से कई दावेदार तथाकथित उच्च पदस्थ आकाओं के हवाले से पहले ही अपनी टिकट पक्की होने का दावा करते रहे हैं जिन्हें आज आज दावेदारों की नई और लंबी सूची देख कर तुरंत पसीना आना शुरू हो गया है।
अब तो यही कहा जा सकता है कि पार्टी नेतृत्व आज के नए दावेदारों को लेकर क्या निर्णय लेता है तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 मिनट ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending