Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

Published

on

सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे किसान को कलेक्टर ने शाल-श्रीफल प्रदान कर किया सम्मानित ,

जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कोड़ातराई धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए धान तौलाई कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट उपस्थित रहें।

कोड़ातराई निवासी किसान चम्पत राम पटेल धान विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने बताया की 80 क्विंटल धान का टोकन कटवाया हैं, कलेक्टर श्री गोयल ने सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे चंपत राम पटेल को शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित करते हुए, खेती-किसानी के संबंध में चर्चा भी की।

कलेक्टर श्री गोयल ने उपार्जन केन्द्र में सभी किसानों के लिए बैठक, पेयजल के सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए, धान संग्रहण हेतु बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ने बताया की वर्तमान में पीडीएस एवं नये मिलाकर पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी लेते हुए नए किसानों की भी जानकारी ली।

खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए जिले के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। धान विक्रय के लिए जिले में 83 हजार 61 किसानों का सोसायटी मॉड्यूल में पंजीयन हुआ है, जिसमें 9 हजार 109 नये किसान है। जिले में धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

इस अवसर पर खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी पंकज सोढ़ी, आजाद, खाद्य निरीक्षक अंजनी कुमार राव, समिति प्रबंधक मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...38 मिनट ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending