Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 – सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील ..

Published

on

मतदान पश्चात देर रात तक चलता रहा मशीनों को जमा करने का सिलसिला ,

स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात ,

3 दिसम्बर को होगी मतगणना ..

रायगढ़, विधानसभा आम निर्वाचन – 2023 के दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के 4 विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात देर रात तक गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के जमा करने का सिलसिला चलता रहा। तत्पश्चात आज चारों विधानसभाओं के मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया।

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ. रूपांजलि कार्तिक, सामान्य प्रेक्षक आईएएस ससीम कुमार बरई, सामान्य प्रेक्षक आईएएस सी.एन. लोंगफाई, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ के लिए विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज रायगढ़ में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। सभी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम सुरक्षा हेतु दरवाजे पर सुरक्षा बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग हेतु कक्ष बनाए गए है। जहां से सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।

3 दिसम्बर को होगी मतगणना ..

विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को हुए मतदान के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। जो आगामी 3 दिसम्बर को चारों विधानसभाओं के लिए मतगणना की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending