Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 – अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय ने किया मतगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण ..

Published

on

मतगणना हेतु सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में हुआ संपन्न ..

रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में ईवीएम से मतगणना हेतु सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण दो पालियों में शास. नटवर इंग्लिश स्कूल में आयोजित किया गया। जिसका आज अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंच मतगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एस. के. कंवर, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।

प्रशिक्षण में उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना सहायक, सुपरवाइजरों को ईवीएम से मतगणना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान बरते जानी वाली आवश्यक सावधानियों से अवगत करवाते हुए प्रश्नोत्तर के माध्यम उनके शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिसम्बर को विधानसभा वार लगने वाली ड्यूटी की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया एवं सभी अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। संविधान दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन श्री पाण्डेय द्वारा कराया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि मतगणना अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 2 दिसंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से नटवर स्कूल में होगा, जिसमें विधानसभा वार एवं दलवार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल ने आज के प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन से मतगणना, मशीनों को राउंड वार लाने, सीलिंग परीक्षण की जानकारी मतगणना अभिकर्ता को देना, बॉक्स से मशीन को निकाल कर परिणाम बटन के माध्यम से परिणाम को अभ्यर्थी वार मतों का अभ्यर्थी वार दर्ज करना तथा रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से टेबुलेशन के लिए भेजे जाने जैसे विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ.नरेंद्र पर्वत, भुनेश्वर पटेल, आनंद द्विवेदी, एल.एस पटेल, विकास सिन्हा, मालिक राम भारद्वाज, कृष्णा विश्वास, विजय गुप्ता, राजेश मिश्रा ने कक्ष वार प्रशिक्षण दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending