Connect with us

खबर रायगढ़

धान उपार्जन हेतु नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on

प्रशिक्षण में उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के संबंध में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त पटवारियों को दी गई विस्तृत जानकारी ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान उपार्जन खरीफ वर्ष-2023 हेतु नोडल अधिकारियों के रूप नियुक्त पटवारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय शामिल हुए। अपर कलेक्टर पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं सुचारू धान खरीदी के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही प्रति सप्ताह उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। जिसमें धान उपार्जन से संबंधित विभाग से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

प्रशिक्षण में डीएमओ मार्कफेड श्री प्रवीण पैकरा ने धान खरीदी के संबंध में धान की ग्रेड, किस्म, नमी मापन कर धान की गुणवत्ता की जांच के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार उपार्जन केन्द्रों की तैयारी, औसत गुणवत्ता, टोकन जारी करने की व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, धान खरीदी में प्रयुक्त एवं खाली बारदानों का भौतिक सत्यापन, धान खरीदी से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों की जानकारी एवं कंट्रोल रूम नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

अपर कलेक्टर पाण्डेय ने प्रशिक्षण में खरीदी के दौरान प्रयुक्त उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कांटा, बाट, मशीन नापतौल विभाग से सत्यापित होना चाहिए। इसके साथ ही नमी मापक यंत्र उत्तम गुणवत्ता तथा पुराने नमी मापक यंत्रों का केलीब्रेशन पूर्ण होना चाहिए। साथ ही सभी उपार्जन केन्द्रों में सुतली, रंग, स्टैंसिल, डनेज हेतु प्लास्टिक के बोरे, धान भूसे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बरदानों की व्यवस्था व रख-रखाव की भी जानकारी दी। डीएमओ श्री पैकरा ने नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन प्रक्रिया की जानकारी देते बताया कि पंजीकृत किसानों से जारी टोकन अनुसार धान उपार्जन किया जाना हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्रों से जीपीएस लगे वाहनों से ही धान परिवहन किया जाएगा एवं मिलर द्वारा मिल माड्यूल से उसी ट्रक को उपार्जन केन्द्रों में भेजा जाएगा, जिसमें जीपीएस लगा तथा शासन के सर्वर में रजिस्टर हैं। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारियों ने अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।

इस अवसर पर डीआरसीएस शेखर जयसवाल, खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, अपेक्स बैंक से आजाद, एएफओ राबिया खान एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..21 मिनट ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending