Connect with us

ख़बर रायपुर

बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव: मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री साय लालपुर धाम में गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल ,

मंदिर और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पंथी नर्तक दल द्वारा पंथी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। वहीं सतनामी कल्याण समिति बंधवा लालपुर के पदाधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा के बताये सत्य के रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार हमारे पुरखों और महापुरूषों के खुशहाल छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगी। उन्होंने गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश आज के संदर्भ में और भी ज्यादा प्रासंगिक है। बाबा ने उस समय के समाज में प्रचलित ऊंच-नीच, भेद-भाव, छूआछूत का प्रबल विरोध किया। मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद से नहीं बल्कि सामाजिक समरसता से ही समाज एवं देश का विकास होता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार जयंती समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। बाबा घासीदास का जन्म 18वीं सदी में छत्तीसगढ़ की धरती में हुआ था। बाबा ने पूरे विश्व को मनखे-मनखे एक समान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हम हर साल 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती मनाते है। बाबा गुरु घासीदास का ही आशीर्वाद है, कि मुझ जैसे एक छोटे से किसान को सीएम का दायित्व मिला है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों के अनुरूप हमने शपथ के दूसरे दिन प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने का फैसला किया। किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। महिलाओं को 12 हजार रूपए सालाना एवं उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से राज्य में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पहले केबिनेट बैठक में 18 लाख लोगों का आवास स्वीकृत किया गया। विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार लालपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के उपदेशों को आत्मसात् करने, नशे से दूर रहने तथा आपसी भाईचारा और सद्भाव से रहने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक कोमल गिरी गोस्वामी, फणीश्वर पाटले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..8 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending