Connect with us

ख़बर रायपुर

अमरटापू धाम मेले के लिए हर वर्ष दी जाएगी 10 लाख रूपए की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ..

Published

on

मुख्यमंत्री साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को फोन से सम्बोधित करते हुए की घोषणा ,

मुख्यमंत्री साय के प्रतिनिधि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए कार्यक्रम में ..

. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी। साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन और समरसता के संदेश का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से बाबा गुरूघासीदास के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि अमरटापू धाम, मोतिमपुर में सन् 1996 से प्रतिवर्ष गुरुघासी जयंती पर गुरुपर्व मेला का आयोजन होता आ रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा गुरू घासीदास जी का जयकारा लगाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के आशीर्वाद से राज्य में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज यहां नहीं आ पाए लेकिन मुझे इस वादे के साथ भेजे हैैं कि अगले वर्ष वे जरूर आएंगे। शर्मा ने कार्यक्रम स्थल में मुख्यमंत्री को फोन करके लाउड स्पीकर से सभी लोगों को उनके उद्गार सुनाई। उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणा के संबध में कहा कि अगले वर्ष से 10 लाख रूपए की राशि इस मेले के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मंच पर क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक मंडल के पदाधिकारी और पद्मश्री श्रीमती उषा बारले भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।

मुंगेली विधायक पुन्नुल्लाल मोहले ने बाबा गुरु दास का जयकारा लगाकर अपने सम्बोधन की शुरूआत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं, संत, महंत, सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरू घासीदास जी का जन्म गिरौदपुरी की पावन भूमि में हुआ। बाबा गुरू घासीदास ने छाता पहाड़ में कठोर तपस्या की और लोगों को सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..6 घंटे ago

सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाया गया अविनाश सिंह का जन्मदिन, रक्तदान व वृक्षारोपण से दिया जनसेवा का संदेश ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के सचिव अविनाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा के कई आयोजन, आठ गांवों के प्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बाराद्वार थाना परिसर में हुआ ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाने में हुआ वृक्षारोपण, सरदार पटेल जी की जयंती पर दिया हरियाली...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अड़भार नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, वृक्षारोपण के साथ समारोह सम्पन्न ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की मौजूदगी में अड़भार नगर पंचायत के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 20 दुकानों पर चालानी कार्रवाई ..

कोटपा अधिनियम के तहत 3,350 रुपये का अर्थदंड वसूला, 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री नहीं करने की दी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती मे स्व. बिसाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान ..

श्रद्धांजलि के साथ सेवा का संकल्प: स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर फल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और शिक्षक...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending