Connect with us

खबर सक्ती ...

डड़ई मे बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह के सौजन्य से जरूरतमंदों को कल किया जाएगा कंबल वितरण ..

Published

on

अघोरपीठ जनसेवा केंद्र आश्रम बोईरडीह से महंत श्री पुनीत साही राम बाबाजी होंगे शामिल ,

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष चितरंजय पटेल भी रहेंगे उपस्थित ,

डड़ई में मनहर परिवार करा रहा आयोजन की तैयारी ..

सक्ती, ग्राम पंचायत डड़ई में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन कल 28 दिसंबर को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डड़ई स्थित प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर के घर के सामने में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह जैजैपुर के महंत श्री पुनीत साही राम बाबाजी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल व संगठन के सभी पदाधिकारीगण के साथ -साथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा केंद्र आश्रम बोईरडीह के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा –

इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य उदय मधुकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में अघोरपीठ जनसेवा केंद्र बोईरडीह जैजैपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा।‌ आयोजन को सफल बनाने सामाजिक कार्यकर्ता उदय मधुकर के नेतृत्व मे बेनुराम, कार्तिक, सम्मे लाल, सोहित राम, संतराम, रीखीराम, कुशल, दिलचंद, चंद्रिका, गेंदराम, मदन, सोहित, अंकलेश्वर, मत्थूलाल, तरूण‌, उमाशंकर, संजू, गजेन्द्र, चंदूराम, बरतराम, कमलेश कुनाल, विनायक, विराज, एसकुमार, भोजराम, देवकुमार, सूरज, अरूण, सहित मनहर परिवार व डड़ई वासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending