Connect with us

खबर सक्ती ...

अटल इरादों वाला, वतन का रखवाला, धुन का था मतवाला, अटल कहाता था – रमेश सिंघानिया ..

Published

on

सुशासन दिवस पर सामुदायिक भवन में काव्य पाठ और संगोष्ठी का आयोजन ..

सक्ती, 25 दिसंबर अटल जी के जन्म दिन को सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया गया। इसी तारतम्य में नगर पालिका सक्ती द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी और काव्य पाठ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मंचस्थ विभिन्न वक्ताओं भाजपा के जिला प्रवक्ता और सक्ती नगर भाजपा मंडल के प्रभारी रमेश सिंघानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, अधिवक्ता चितरंजय पटेल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके चालीस वर्ष के दीर्घकालिक संसदीय अनुभव, चुनावों में उनकी जय-पराजय, उनकी राजनैतिक यात्रा, उनके काव्य लेखन, विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य आदि अनेक विषयों पर चर्चा की। जिला प्रवक्ता श्री सिंघानिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी के समान व्यक्ति का प्रधानमंत्री पद पर पहुंचना देश की जनता को आश्वस्त करता है कि राजनीति में नैतिक मूल्य अभी जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था थी और वे इसे सिर्फ 51 और 49 का खेल नहीं मानते थे। उन्होंने देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रारंभ की और हम छत्तीसगढ़ वासियों को छत्तीसगढ़ उपहार में दिया। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि अटल जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर हम सब व्यक्ति-निष्ठ होने की बजाय संगठन-निष्ठ और राष्ट्र-निष्ठ बनें इससे हमारा देश मजबूत होगा। मंच पर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, ऋषि गोयल, अमन डालमिया आदि की उपस्थिति रही। मंच संचालन अमन डालमिया और आभार प्रदर्शन दादू केंवट ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिक गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के अलावा स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...57 मिनट ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending