ख़बर रायपुर
छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर दिल्ली में डॉ. चरणदास महंत और दीपक बैज ने राहुल गांधी से की मुलाकात ..

रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी से 20 मार्च के मध्य चलेगी और छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित 7 जिलों से होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कव्हर किया जाएगा। रायगढ़ से होते हुए कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर जिले में यह यात्रा पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 536 किलोमीटर की दूरी इस यात्रा के जरिए तय की जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर चर्चा की। डॉ. महंत ने उन्हें बताया कि यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में व्यापक तैयारी चल रही है और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जल्द ही बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारियां भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा निश्चित ही अभूतपूर्व होगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login