Connect with us

ख़बर रायपुर

22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में रहेगी छुट्टी : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

प्रदेश में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूम धाम से मनाने का निर्णय ,
.

मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव ..

.
रायपुर, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। यह घोषणा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान की।

मंत्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ‘‘श्री रामलला दर्शन योजना’’ के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार इंडियन रेलवे एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी।

मंत्री अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम में नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रोशनी की जाएगी।

मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव ..

.
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाए। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाए। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

श्रीराम वनगमन पथ के वास्तविक स्वरूप का रखा जायेगा ध्यान ..

.
पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार श्रीराम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। उन्होंने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई-घटारानी, शिव महापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की बात कही। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर54 मिनट ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर24 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending