Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अनुपालन के लिए जिला स्तरीय प्रवर्तन दल द्वारा की जाएगी चलान की कार्यवाही ..

Published

on

गठित दल द्वारा कोटपा अधिनियम अंतर्गत प्रावधानों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही ..

सक्ती, सक्ती जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का अनुपालन बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में अधिनियम अंतर्गत पुलिस विभाग, श्रम विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, नगरी निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकृत सदस्यों का जिला स्तरीय प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों के उल्लंघन होने पर चलान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती पन्ना द्वारा गठित दल को उक्त धाराओं के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं एवं जनता से अपील की गई है कि उक्त नियमों का पालन कर जिले के बच्चों एवं नौजवानों को तंबाकू से दूर रखने के प्रयास में सहयोग प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार अधिनियम की धारा 4 के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान (समस्त कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, होटल, रेस्टोरेंट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन गार्डन, लाइब्रेरी, मैदान, ऑडिटोरियम आदि) पर धूम्रपान करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा तथा इन सार्वजनिक स्थानों पर लाइटर, माचिस जैसी धूम्रपान को प्रोत्साहित करने वाली चीज रखना भी प्रतिबंध होगा। इसके लिए संबंधित सार्वजनिक स्थान के मालिक को सूचना पटल प्रदर्शित करना होगा यदि कोई भी सार्वजनिक स्थान का मालिक या प्रबंधक ऐसा नहीं करता है तो वह भी धारा चार का उल्लंघन माना जाएगा और इस पर 200 रुपए तक की चलानी कार्यवाही की जाएगी।

अधिनियम की धारा 6 एवं बाकी तहर किसी की 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचा जाना एवं खरीदा जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा एवं किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दूरी पर तंबाकू उत्पाद की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगी। इसके लिए विक्रय कर्ता को 18 साल से कम उम्र को तंबाकू उत्पाद न बेचे जाने का बोर्ड प्रदर्शित करना होगा इसी प्रकार से समस्त शैक्षिक संस्थानों को उनके 100 गज के दायरे पर तंबाकू उत्पाद की बिक्री ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड प्रदर्शित करना होगा। यदि कोई भी विक्रयकर्ता यह बोर्ड प्रदर्शित करने में असफल होता है या उक्त नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर 200 रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता है। धारा 5 के तहत किसी भी प्रकार से तंबाकू उत्पाद का विज्ञापन किया जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। इसमें किसी भी प्रकार से बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला गुटका, तंबाकू उत्पाद का कोई भी विज्ञापन प्रदर्शित नहीं किया जाना है तथा धारा 7 के तहत बिना चित्रात्मक चेतावनी के तंबाकू उत्पाद की बिक्री व निर्माण करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा तथा एकल बीड़ी एवं सिगरेट विक्रय करना भी प्रतिबंध होगा। धारा 5 एवं धारा 7 का उल्लंघन करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उस पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना एवं 5 वर्ष तक की सजा या दोनों की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending