Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को ..

Published

on

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम ,

.
सक्ती जिले के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम ..

.
सक्ती, अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर ने जिम्मेदारीयां सौंपी है। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। कलेक्टर ने क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित कराए जाने कहा है।

.

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल का लिया जायजा –

.
कलेक्टर श्रीमती पन्ना के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों के साथ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के लिए धार्मिक स्थल तुर्रीधाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों के गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसके अलावा अयोध्या धाम से लाए गए अक्षत का घर घर वितरण कर 22 जनवरी के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।

.

पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती जिले में भव्य एवं वृहद रूप से मनाया जाएगा रामोत्सव –

.पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिला और विकासखंड स्तर पर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बासीन के धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l इसी प्रकार विकासखंड सक्ती में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ऋषभ तीर्थ के दमऊदरहा के श्री राम जानकी मंदिर स्थल पर, जनपद पंचायत मालखरौदा का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत मालखरौदा के श्री राम जानकी मंदिर में, जनपद पंचायत जैजैपुर का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम ओडेकेरा के श्री राम जानकी मंदिर में, जनपद पंचायत डभरा का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत किरारी के श्री राम मंदिर में, नगर पालिका परिषद सक्ती स्तरीय कार्यक्रम श्री हनुमान मंदिर में (विद्युत सब स्टेशन के पास), नगर पंचायत बाराद्वार स्तरीय कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर बाराद्वार में, नगर पंचायत अडभार का कार्यक्रम मां अष्टभुजी मंदिर अडभार में, नगर पंचायत जैजैपुर का कार्यक्रम श्री राम जानकी मंदिर में, नगर पंचायत डभरा का कार्यक्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में, नगर पंचायत चंद्रपुर का कार्यक्रम मां चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकडा को नोडल अधिकारी तथा परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. बी पी भारद्वाज सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं l

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा57 मिनट ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending