Connect with us

खबर सक्ती ...

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

Published

on

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस वार्ता ..

सक्ती, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” की जानकारी देने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय, सक्ती में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संयोजक श्रीमती विद्या सिदार ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज का समता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला उपाध्यक्ष सुश्री अन्नपूर्णा राठौर तथा भाजपा शाकंभरी बोर्ड के प्रदेश सदस्य प्रेमलाल पटेल भी उपस्थित रहे।

श्रीमती विद्या सिदार ने बताया कि भाजपा द्वारा 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश, प्रदेश, जिला, शहर एवं ग्रामीण मंडलों में “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत और समाज सुधारक थे। उनका “बेगमपुरा” का दर्शन ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय, शोषण या दुख न हो। उन्होंने सदियों पहले समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की।

विद्या सिदार ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश, प्रदेश, जिला, शहर एवं ग्रामीण मंडलों के मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” के आयोजन के साथ होगा। इसके तहत हजारों स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों, जिलों, मंडलों और गांवों तक पहुंचाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी। इसके अलावा संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक समरसता गोष्ठियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

श्रीमती विद्या सिदार ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending