Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान ..

Published

on

लंबे इंतजार के बाद बना श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, आभार जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु ..

जांजगीर-चांपा, श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर, खरौद के ट्रस्ट के गठन के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से उठाई जा रही ट्रस्ट गठन की मांग पूरी होने पर खरौद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर केवल खरौद ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ एवं देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट गठन को ऐतिहासिक एवं जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया निर्णय बताते हुए कहा कि इससे मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन, संरक्षण, विकास कार्यों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर जन्मेजय महोबे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़11 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending